Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » एआईआरएफ के महामंत्री की पत्नी प्रभादेवी व पोती की कार दुर्घटना में मौत, पुत्र घायल
    देश-दुनिया

    एआईआरएफ के महामंत्री की पत्नी प्रभादेवी व पोती की कार दुर्घटना में मौत, पुत्र घायल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 11, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • संकेत एवं दूरसंचार कर्मियों में शोक का माहौल, एसएंडटी यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री ने जताया शोक
    • हादसे की खबर पाकर सीआरबी, सभी बोर्ड मेंबर, संगठन पदाधिकारी स्तब्ध
    • जापान का कार्यक्रम रद्द कर एयरपोर्ट से लौटे शिव गोपाल मिश्रा पहुंचे भोपाल
    • 13 जून को लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार

    रेल हंट ब्यूरो,नई दिल्ली

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ के महामंत्री शिव भोपाल मिश्रा की पत्नी प्रभादेवी मिश्रा (63)  पोती ईरीशा मिश्रा की एक हादसे में मौत हो गई है. कार में सवार पुत्र सहित अन्य लोग घायल हो गया. घायलों को भोपाल में ही बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्रभादेवी चारबाग, लखनऊ, उत्तर रेलवे से चीफ टेलीफोन ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं. पूरे घर-परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी, जिसे उन्होंने अपनी नौकरी के साथ पूरा सामंजस्य बनाकर बखूबी निभाया. इसके साथ ही उन्होंने न सिर्फ कॉम. श्री शिव गोपाल मिश्रा का भी पूरा ख्याल रखा, बल्कि रेलकर्मियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने में भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं.

    प्रभादेवी मिश्रा के साथ महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा

    11 जून को भोपाल के निकट एक देवी मंदिर में दर्शन करके वापस भोपाल आ रही थीं कि अचानक सामने से आए एक ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें श्रीमती प्रभादेवी मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी नातिन ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया. कार में सात लोग थे, जिसे उनका बेटा चला रहा था, उसमें सवार सभी लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

    दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब मोबाइल पर शिवगोपाल मिश्रा को इस दर्दनाक और दुखद घटना की खबर दी, तब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर टोकियो, जापान के लिए उड़ान भरने जा रहे थे. वह तुरंत अपने सभी कार्यक्रम रद्द करके पहली उपलब्ध ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हो गए, क्योंकि उस समय भोपाल के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं थी.

    इस दुखद घटना की खबर आग की तरह पूरी भारतीय रेल में फैल गई, जिसे सुनकर सभी रेल कर्मचारी विषेश तौर पर संकेत एवं दूरसंचार विभाग कर्मी अवाक रह गए. शोक-संतप्त कर्मचारियों ने अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए दिवंगत श्रीमती प्रभादेवी मिश्रा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.श्रीमती प्रभादेवी मिश्रा की मृत्यु की खबर सुनते ही आई आर एस टी एम यू के विभिन्न जोनों के कार्यकर्ता भोपाल पहुंच रहे हैं, जहां से वह इस दुःख की घड़ी में कॉम. मिश्रा को धैर्य देते हुए अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ जाएंगे.

    आई आर एस टी एम यू के महामंत्री आलोक चन्द्र प्रकाश, अध्यक्ष नवीन कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महबूब संधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबदन यादव, सह सचिव रेवती रमण, लखनऊ के प्रभारी आशीष पांडेय तथा अमीत शर्मा के अलावा सभी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. सीआरबी वी. के. यादव और रेलवे बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

    पत्नी श्रीमति प्रभावती मिश्रा और पौत्री इरीशा मिश्रा का पार्थिव शरीर लेकर महामंत्री आज यानि 12 जून की रात 12534 पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ के लिए रवाना होगें.यह ट्रेन 13 जून को सुबह 8.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी . पार्थिव शरीर को यहां उनके निवास स्थान ( रश्मि खंड, स्टेट बैंक के पास, शारदा नगर योजना, बंगाली बाजार ) ले जाया जाएगा. यहां दो घंटे रुककर दिन में 11.30 बजे भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    ‘रेलहंट’ दिवंगत श्रीमती प्रभादेवी मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करके की ईश्वर से प्रार्थना करता है तथा ईश्वर कॉम. मिश्रा और उनके परिवार को इस दारुण-दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता है.

    airfs-wife-and-granddaughter-dies-in-car-accident-son-injured
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे यूनियन चुनाव से ठीक पहले उत्तरी रेलवे में 26,000 नौकरियां खत्म करने का फरमान
    Next Article पीएमओ ने 2019-20 के लिए जीएम पैनल को दी मंजूरी, 40 अधिकारियों का नाम शामिल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group