Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

खड़गपुर में गरीब कल्याण सम्मेलन में गिनाई गयी उपलब्धियां, मंडराती रही कोरोना काल की स्मृतियां

  • अरसे बाद मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष और खड़गपुर सदर के विधायक हिरणमय चट्टोपाध्याय ने मंच किया साझा 

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल मुख्यालय में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में एक और जहां वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी , वही अनायास ही कोरोना काल की स्मृतियां पटल पर मंडराती रही. देश के अन्यान्य हिस्सों की तरह ही खड़गपुर में भी इसकी तैयारियां रेल महकमे की ओर से पिछले कई दिनों से जोर शोर से की जा रही थी. मंगलवार की सुबह शहर के साउथ साइड में आयोजित इस समारोह में सांसद दिलीप घोष, विधायक हिरणमय चट्टोपाध्याय, रेल उप महाप्रबंधक अतुल्य सिन्हा, खड़गपुर के एडीआरएम गिरीश कुमार तथा डीसीएम गारियान मृणाल समेत बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे .

मोदी सरकार के पिछले 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए संसद दिलीप घोष ने कहा ”अमेरिका जैसा ताकतवर देश कभी हमें भिखारी कहता था. लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है. अमेरिका ही नहीं दुनिया पर राज करने वाला ब्रिटेन भी हमारी प्रशंसा कर रहा है. यह सब हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते संभव हो पाया है.”

कोरोना काल में हम न सिर्फ खुद मुसीबतों से उबरे , बल्कि खाद्यान्न और वैक्सीन आदि देकर दुनिया के कई देशों की मदद की. हम आर्थिक रूप से दिवालिया हो सके श्रीलंका की आर्थिक मदद और अराजकता में फंसे अफगानिस्तान को हजारों टन गेहूं देकर उसकी सहायता कर रहे हैं. देशवासियों के लिए यह कम गौरव की बात नहीं है . आयोजन स्थल में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को स्लाइड के माध्यम से चित्रित किया जाता रहा.
आयोजन की एक बड़ी विशेषता यह भी रही कि अरसे बाद मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष और खड़गपुर सदर के विधायक हिरणमय चट्टोपाध्याय को मंच साझा करते देखा गया .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...