Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रांची : ओलंपिक से लौटीं ऑपरेटिंग की निक्की प्रधान और टीटी सलीमा टेटे सम्मानित

रांची. रेलमंडल प्रशासन की ओर से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने ओलंपिक से लौटीं ऑपरेटिंग की निक्की प्रधान और कॉमर्शियल की टीटी सलीमा टेटे को सम्मानित किया. दोनों भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल थी. डीआरएम ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने रांची रेल मंडल का नाम रोशन किया है और रेल प्रशासन इन्हें हर संभव मदद करेगा.

दोनों महिला खिलाड़ी जूनियर लेवल से ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.निक्की प्रधान 13 मार्च 2012 से ही रांची रेलमंडल के ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत हैं जबकि सलीमा टेटे ने 6 नवंबर 2019 को रेलवे में योगदान दिया था और वर्तमान में वाणिज्य विभाग में टिकट निरीक्षक हैं. कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष व प्रधान वित्त सलाहकार सह प्रशांत कुमार मिश्रा ऑनलाइन शामिल हुए और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

एडीआरएम (परिचालन) एमएम पंडित, एडीआरएम (इंफ्रा) सतीश कुमार, सीनियर डीसीएम अवनीश, पूर्व खिलाड़ी सुमराय टेटे व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने भी दोनों को बधाई दी. सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जीसी हेंब्रम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) कुलदीप कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सह संयुक्त क्रीड़ा अधिकारी डा देवराज बनर्जी आदि उपस्थित थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...