Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर रेलमंडल के आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में शुरू हुआ कोविड टीकाकरण

चक्रधरपुर. रेलमंडल के आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में कोविड का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. एक मई से स्काउंट व गाइड के कार्यालय में टीकाकरण की शुरुआत हुई और अभी यहां 45 साल से अधिक उम्र वालों को प्रथम और द्वितीय डोज दी जा रही है. इसके लिए रेलवे का परिचय पत्र व आधार कार्ड लाने की आवश्यकता है.

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह व सचिव डी अरुण ने स्थानीय प्रशासन उपायुक्त और सिविल सर्जन को इसके लिए आभार जताते हुए सभी लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि जल्द ही 18 से 45 वर्ष तक के रेलकर्मियों का भी टीकाकरण यहां शुरू होगा.

नेताओं ने दावा कि किया बड़ी संख्या में रेलकर्मी जो आदित्यपुर में अब तक टीका से वंचित थे उन्हें अब इसका फायदा मिल सकेगा. मेंस यूनियन की पहल पर फ्रंट लाइन वर्करों को स्टेशन परिसर में प्रतिदिन (1000) डोज का टीकाकरण शुरू हो चुका है. इसके लिए मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा एक माह से प्रयासरत थी.

प्रेस विज्ञप्ति 

#SERMU, #ASTP

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...