Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर को बनायेंगे स्क्रॉप फ्री सेक्शन, हटाया जायेगा कबाड़ : डीआरएम

जमशेदपुर. चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने कहा कि रेलवे को स्क्रॉप फ्री बनाने के लक्ष्य के तहत ट्रैक के बीच के स्लीपर, पुराने खराब कोच, पुराने खंडहर बने इमारत, बेजान पेड़ आदि को ऑक्शन कर बेचा जायेगा. रेल मंडल को स्क्रैप फ्री सेक्शन बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत पुरानी और इस्तेमाल नहीं होने वाली वस्तुओं का ऑक्शन किया जा रहा. रेलमंडल ने सात हजार मीट्रिक टन तक स्क्रैप निष्पादित करते हुए राजस्व की प्राप्ति की है इसे नौ हजार मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ा जा रहा है.

दुर्घटना के मॉक ड्रिल की तैयारियों को देखने 20 फरवरी शनिवार को टाटानगर पहुंचे डीआरएम ने कहा कि रेलवे की विकास योजनाओं में टाटानगर को आगे रखा गया है. यहां बर्मामाइंस की ओर से चालू होने वाले सेकेंड इंट्री को 31 मार्च तक शुरू करने का लक्ष्य है. इसे जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज भी बनाया जा रहा है जिसके विस्तार के बाद नया प्लेटफॉर्म भी बनाने की योजना है. इस मौके पर डीआरएम ने रेलवे थर्ड और नयी तकनीक की भी जानकारी और कहा कि तय समय में टाटा से खड़गपुर के बीच थर्ड लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. डीआरएम ने झारसुगुड़ा में 100 करोड़ की लागत से महानदी कोल फील्ड में नया गुड्स शेड और केचुगल में गुड्स शेड शुरू करने की भी बात कही.

रेलवे खाली जमीन पर सोलर पैनल लगाकर बनायेगी बिजली

डीआरएम ने बताया कि रेलवे अपनी खाली जमीन पर सोलर पैनल लगायेगा. इससे मिलने वाली बिजली का इस्तेमाल वह रेलवे खुद करेगा. उन्होंने कहा कि इससे रेलवे की खाली पड़ी जमीन का उपयोग होता और अतिक्रमण की संभावनाओं को भी कम किया जा सकेगा. इस मौके पर डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम विजय कुमार यादव भी मौजूद थे.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...