Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा होगी और तेज, चल रहा है काम

नई दिल्ली. कोरोना काल का अवसर बनाकर रेलवे का इन दिनों पूरा फोकस ऑनलाइन टिकटिंग को अधिक से अधिक प्रमोट करने का है. इस क्रम में यात्रियों की सुविधा के नाम पर IRCTC को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है. रेलवे का मानना है कि इससे तेजी से टिकटें बुक होंगी. रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अपने एक बयान में मीडिया को बताया कि साइट के अपडेट होने के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के ई-टिकटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग में आसानी के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 25 दिसंबर को कहा कि राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर बढ़ी सुविधाओं और सरल डिजाइन के साथ-साथ अपनी ई-टिकटिंग वेबसाइट के यूजर पर्सनाइलेजशन और सुविधा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है. इससे पहले दिन में, गोयल ने ई-टिकटिंग प्रणाली पर किए जा रहे अपग्रेडेशन की समीक्षा की.

मंत्री ने कहा कि ई-टिकटिंग वेबसाइट को यात्रियों को उनकी ट्रेन यात्रा के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए. रेलवे की टिकटिंग वेबसाइट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ऑनलाइन यात्री आरक्षण की सुविधा प्रदान करती है. कोरोना काल में देश के सभी स्टेशनों पर अधिकांश टिकट खिड़कियां बंद है. पहले से जनरल टिकट नहीं दिये जा रहे. वहीं आरक्षण और अन्य टिकट के काउंटर कम खोले जा रहे है. इससे अघोषित रूप से यात्रियों को ऑनलाइन सिस्टम की ओर अग्रसर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...