Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » जबलपुर : टीटीई को नहीं दी छुट्टी, बेटे की मौत के बाद भड़का आक्रोश, हटाये गये सीटीआई
देश-दुनिया

जबलपुर : टीटीई को नहीं दी छुट्टी, बेटे की मौत के बाद भड़का आक्रोश, हटाये गये सीटीआई

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 30, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ के अलावा दोनों यूनियनों ने किया विरोध

जबलपुर. ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेंशन के अलावा वेस्ट सेंट्रल रेल मजदूर संघ और वेस्ट सेंट्रल रेल एम्प्लाइज यूनियन के विरोध के बीच सीनियर डीसीएम विश्व रंजन ने जबलपुर सीटीआई मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए छुट्टी पर भेज दिया है. टीटी विवेकानंद को अवकाश नहीं देने और उनके पुत्र के निधन के बाद सहयोगियों में भड़के आक्रोश को देखते हुए सीनियर डीसीएम ने यह कदम उठाया है. सीटीआई को हटाने की मांग को लेकर टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेंशन लगातार मुखर था लेकिन वेस्ट सेंट्रल रेल मजदूर संघ और वेस्ट सेंट्रल रेल एम्प्लाइज यूनियन के दबाव के बाद सीटीआई पर कार्रवाई की गयी है.

इससे पहले ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेंशन ने सीनियर डीसीएम को पत्र सौंपकर सीटीआई मनोज शर्मा को हटाने की मांग की थी. आर्गनाइजेशन का आरोप था कि मनोज शर्मा अपने चहेतों को उपकृत करने के लिए मनमानी ड्यूटी लगाते है और उनका व्यवहार सहयोगियों के प्रति ठीक नहीं है. उनके कारण् ही एक सीटीआई को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो एक टीटीई को उसके पुत्र के इलाज के लिए भी समय पर छुट्टी नहीं दी गयी, जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी.

ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, वेस्ट सेंट्रल रेल मजदूर संघ के सचिव डीपी अग्रवाल और वेस्ट सेंट्रल रेल एम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष बीएन शुक्ला सचिव नवीन लिटोरिया ने सीनियर डीसीएम से तत्काल सीटीआई मनोज शर्मा हो हटाने की मांग की थी. इसके लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ आर्गनाइजेशन की ओर से प्रदशर्न भी किया गया. इसके बाद मनोज शर्मा को फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. हालांकि अब तक किसी को सीटीआई की जिम्मेदारी नहीं दी गयी है.

रेलकर्मियों के अनुसार टीटी विवेकानंद 16 से 22 अक्टूबर तक छुट्टी लेकर बिहार शरीफ गये थे. बच्चे की तबीयत खराब होने पर उन्होंने छुट्टी बढ़ाने को लेकर सीटीआई मनोज शर्मा से अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. 22 अक्टूबर को जबलपुर लौटे विवेकानंद ड्यूटी पर ट्रेन लेकर इलाहाबाद गये थे तभी उनके बच्चे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. विवेकानंद ने पुनः सीटीआई से बिहार जाने की इजाजत मांगी लेकिन उन्होंने फिर से मना कर दिया. इस बीच उन्हें बच्चे की मौत की खबर मिली.

इस घटना के बाद टिकट चेकिंग आर्गनाइजेशन के अलावा दूसरे यूनियनों ने भी मोर्चा खोल दिया और सीनियर डीसीएम पर तत्काल प्रभाव से सीटीआई मनोज शर्मा को हटाने के लिए दबाव बनाया. इसके बाद सीनियर डीसीएम ने यह कार्रवाई की.

#WCR ##nfir #nfirindia #airf #airfindia #pmoindia #pmo #indianrailways #railway #railwayboard #railminindia #piyushgoyal #Irtcso

Spread the love
Indian Railway Ticket Checking Staff Organisation
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleफेल्योर के रिस्टोर होने में विलंब पर किसी को नहीं मिलेगी चार्जशीट : PCSTE/ECR
Next Article ब्लैक डे : नाईट ड्यूटी एलाएंस में कटाैती का आदेश वापस ले सरकार
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group