कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे में पदाधिकारियों के स्तर पर कुछ बदलावों को जीएम ने स्वीकृति दी है. नये बदलाव में SER के डिप्टी सीसीएम (FM) कुलदीप तिवारी को रेलवे बोर्ड का ज्वाइंट डायरेक्टर (C&IS) बनाया गया है. कुलदीप तिवारी इससे पूर्व में खड़गपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम रह चुके है.
उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीज कर दिया गया है. वहीं उनकी जगह सीनी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के प्रिंसिपल केएस आनंद को भेजा गया है. वहीं दूसरे बदलाव में डिप्टी सीओएम (infra) अवतार सिंह को सीनी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट का प्रिंसिपल बनाया गया है. अवतार सिंह चक्रधरपुर रेलमंडल मेें डीओएम का पद संभाल चुके हैं.
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































