Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

कोलकाता : पूर्व-पश्चिम के बीच मेट्रो सर्विस अब फूलबागान तक

कोलकाता. मेट्रो की पूर्व-पश्चिम सेवाओं को फूलबागान तक बढ़ाया गया है. इस विस्तार का उद्घाटन 4 अक्टूबर को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. फूलबागान स्टेशन के लिए कॉमर्शियल सेवाएं 5 अक्टूबर सोमवार से शुरू हो जायेंगी. कुल 48 ट्रेनों का मूवमेंट सुबह 8 बजे से रात 7.50 बजे तक साल्ट लेक सेक्टर-वी से फूलबगान तक 30 मिनट के अंतराल पर होगा. अंतिम मेट्रो सेवा 7:30 बजे साल्ट लेक सेक्टर-वी और फूलबागान स्टेशनों से चलेगी. रविवार को मेट्रों सर्विस बंद रहेगी.

इस मौके पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सॉल्ट लेक स्टेडियम से फूलबगान (1.665 किलोमीटर की दूरी ) तक मेट्रों सर्विस का विस्तार सियालदह स्टेशन के निकटता के कारण यात्रियों के लिए अधिक सहायक होगा. साल्ट लेक स्टेडियम से साल्ट लेक सेक्टर V तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का प्रथम चरण का उद्घाटन 13 फरवरी, 2020 को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ही किया था.

इस परियोजना की कुल लंबाई 16.5 किलोमीटर है और कुल अनुमानित लागत 8,574.98 करोड़ है. यह हावड़ा को हुगली नदी के पश्चिमी तट पर अपने पूर्वी तट पर साल्ट लेक सिटी से जोड़ेगी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...