Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » हावड़ा-मुंबई मेल व अहमदाबाद एक्सप्रेस अब सप्ताह में सात दिन चलेगी, टाटा-चक्रधरपुर में भी रुकेगी
देश-दुनिया

हावड़ा-मुंबई मेल व अहमदाबाद एक्सप्रेस अब सप्ताह में सात दिन चलेगी, टाटा-चक्रधरपुर में भी रुकेगी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 3, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलहंट ने मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों से इसके लिए पहल करने का किया था अनुरोध
  • साउथ इर्स्टन रेलवे ने 14 समेत कुल 41 ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा

कोलकाता. हावड़ा-मुंबई मेल और हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रेगुलर कर दिया गया है. अब दोनों ट्रेनें स्पेशल बनकर ही सप्ताह में सातों दिन चलेगी. मेल काे 6 अक्टूबर से जबकि अहमदाबाद एक्सप्रेस को हावड़ा की ओर से 7 अक्टूबर से प्रतिदिन कर दिया जायेगा. अभी दोनों ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन चल रही है. इसके साथ ही दोनों ट्रेनों का ठहराव भी टाटानगर और चक्रधरपुर में कर दिया गया है. झारखंड सरकार की आपत्ति के बाद रेलवे ने दोनों ट्रेनों का ठहराव टाटानगर और चक्रधरपुर में खत्म कर दिया था जिससे सैकड़ों यात्री हर दिन परेशानी हो रहे थे.

दोनों ट्रेनों को सप्ताह में सात दिन करने और टाटा और चक्रधरपुर में इनका ठहराव शुरू करने के लिए रेलहंट डॉट कॉम railhunt.com की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, गीता कोड़ा, अर्जुन मुंडा, सरयू राय समेत अन्य विधायकों से पहल करने का अनुरोध किया गया था. इसका असर रहा कि सरकार ने इस दिशा में पहल की और दोनों ट्रेनों का ठहराव टाटानगर और चक्रधरपुर में शुरू हो सका है.

अहमदाबाद व मुंबई मेल का ठहराव टाटानगर में सरकार के अनुरोध पर खत्म किया गया है, इससे आम लोग परेशान है. इसी ट्रेन में राउरकेला, चक्रधरपुर, खड़गपुर में उतरकर लोग सड़क मार्ग से परेशानी में टाटानगर पहुंच रहे. फिर ठहराव खत्म करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है, कृप्या ध्यान दें

— Railhunt (@railhunt) September 22, 2020

दरअसल, कोरोना के लॉकडाउन के बाद से ठप ट्रेनों का परिचालन रेगुलर करने की दिशा में रेलवे बोर्ड स्तर पर काम शुरू हो गया है. इस क्रम में पहले स्पेशल के रूप में हावड़ा-मुंबई मेल और हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शुरू किया गया था. दोनों ट्रेनों पहले सप्ताहिक चल रही थी बाद में उन्हें सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया था. हालांकि टाटानगर और चक्रधरपुर से स्टॉपेज उठा लिये जाने से हर दिन सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हो रही है. लोग राउरकेला, चक्रधरपुर और खड़गपुर जाकर इन ट्रेनों में सवार होते थे अथवा उन्हें टाटा अथवा कोल्हान के किसी शहर में आने के लिए इन्हीं स्टेशनों पर उतरना होता था. इसके बाद सड़क मार्ग से परेशानी झेलते हुए लोग गंतव्य तक पहुंचते थे.

रेलहंट डॉट कॉम ने यात्रियों को होने वाली व्यवहारिक परेशानी से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कोल्हान के सभी सांसद व विधायकों को अवगत कराते हुए ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू कराने की दिशा में पहल करने की अपील की गयी थी. यात्रियों की परेशानी और डिमांड को देखते हुए दोनों ट्रेनों को सप्ताह में सात दिन कर दिया गया है. हालांकि अभी दोनों ट्रेनें स्पेशल बनकर ही चलायी जायेंगी. इसके साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे ने 14 और ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी है जिन्हें रेगुलर करने का प्रस्ताव दिया गया है.

इस तरह दुर्गा पूजा से पहले दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड के पास 41 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इन 41 ट्रेनों की सूची में झारखंड के तीन स्टेशनों से चलने वाली 20 ट्रेनें शामिल हैं. जिनमें छह का परिचालन पहले से ही किया जा रहा है. जोन के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक मनोज कुमार ने एक अक्तूबर को रेलवे बोर्ड के पास फेजवार ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भेजा है.

इन ट्रेनों को रेगुलर करने का दिया प्रस्ताव 

इन ट्रेनों को चलाने का दिया गया है प्रस्ताव 

फेज- एक

ट्रेन कहां से – कहां तक – दिन

12835/12836- हटिया-यशवंतपुर- मंगल व रवि
12841/18242- हावड़ा- मद्रास- प्रतिदिन
18609/18610- रांची- लोकमान्य तिलक टर्मिनल- बुध
12889/12890- टाटा- यशवंतपुर- शुक्र

18111/18112- टाटा- यशवंतपुर- गुरुवार
18103/18104- टाटा- अमृतसर- सोम, बुध
18631/18632- रांची- अजमेर- गुरुवार
18047/18048- हावड़ा-वास्को-डी-गामा- सोम, मंगल, गुरु, शनि
18637/18638- हटिया- बेंगलुरु कैंट- शनि

22851/22852- सांतारगाछी- मेंगलुरु कैंट -गुरु
12863/12864- हावड़ा- यशवंतपुर- प्रतिदिन
12839/12840- हावड़ा- मद्रास- प्रतिदिन
22846/22845- हटिया- पुणे- सोम, शुक्र
12812/12811- हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मि-शुक्र, शनि

फेज -2

18183/18184- टाटा- दानापुर- प्रतिदिन
12877/12878- रांची- नयी दिल्ली- सोम, मंगल व शुक्र
12825/12826- रांची- नयी दिल्ली- सोम व गुरु
12871/12872- हावड़ा- टिटलागढ़- प्रतिदिन
18005/18006- हावड़ा- जगदलपुर- प्रतिदिन

12870/12869- हावड़ा- मुंबई सीएसएमटी- शुक्र
22830/22829- शालीमार- भुज- शनि
22825/22826- शालीमार-मद्रास- मंगल
22894/22893- हावड़ा-साईंनगर शिरडी- गुरु
18626/18625- हटिया- पूर्णिया कोर्ट- प्रतिदिन
22837/22838- हटिया- एर्नाकुलम- सोम
18622/18621- हटिया- पटना- प्रतिदिन
12817/12818- हटिया- आनंद विहार- बुध, शुक्र व रवि

12857/12858- हावड़ा-दीघा- प्रतिदिन
22857/22858- सांतरागाछी- आनंद विहार- सोम
18117/18118- राउरकेला- जीएमपीआर- शनि को छोड़

फेज-3

22853/22854- शालीमार- विशाखापट्टनम- मंगल
22807/22808- सांतरागाछी- मद्रास- मंगल व शुक्र
12814/12813- टाटा-हावड़ा- प्रतिदिन
18616/18615- हटिया-हावड़ा- प्रतिदिन
12837/12838- हावड़ा-पुरी- प्रतिदिन
18107/18108- राउरकेला- जगदलपुर- प्रतिदिन

18611/18612- रांची- मांडुवा डीह- सोम, मंगल, शुक्र व शनि
18603/18604- रांची-भागलपुर- मंगल, गुरु व शनि
18605/18606- रांची- जयनगर- मंगल, गुरु व शनि
22863/22864- हावड़ा- यशवंतपुर- सोम
18009/18010- सांतरागाछी- अजमेर- शुक्र

Spread the love
Howrah-Mumbai Mail and Ahmedabad Express will now run seven days a week will stop at Tata-Chakradharpur
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपटना से मुंबई, हावड़ा, रांची, टाटा, कोटा, चेन्नई, दिल्ली के लिए चलेंगी दो दर्जन ट्रेनें
Next Article कोलकाता : पूर्व-पश्चिम के बीच मेट्रो सर्विस अब फूलबागान तक
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group