Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

आगरा मंडल के भांडाई में स्टेशन मास्टर ने प्वाइंट मैन को पीटा, जांच के निर्देश

आगरा. उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के अंतर्गत भांडाई स्टेशन पर तैनात ऑन ड्यूटी प्वॉइंट्स मैन अनूप कुमार की स्टेशन मास्टर आरपी चाहर ने जमकर पिटाई कर दी. बताया जाता है कि स्टेशन मास्टर ड्यूटी में नहीं थे और वह नशे की हालत में थे. इसकी शिकायत प्वॉइंट्स मैन अनुप कुमार ने वरीय अधिकारियों से की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया परी भी वायरल हो रहा है.

घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता है कि स्टेशन मास्टर नशे में थे और उन्होंने कुछ बकझक के बाद प्वाइंटमैन पर लात घुसों की बरसात कर दी. इस दौरान अपशब्दों का भी प्रयोग किया. घटना के समय अनुप कुमार के साथी प्वॉइंट्स मैन लालाराम और ऑन ड्यूटी उप स्टेशन मास्टर एमआई जुमेरी भी मौजूद थे.

रेलवे कर्मचारी अनुप कुमार का आरोप है कि मारपीट करने के दौरान स्टेशन मास्टर आरपी चाहर ने उसे धमकी दी और कहा कि ”में भी देखता हु कि तू इस स्टेशन पर कैसे ड्यूटी करता है”. बताया जाता है कि स्टेशन मास्टर भांडई स्टेशन के निकट के गांव के ही रहने वाले है इसी का फायदा उठा कर वह प्वॉइंट्स मैन व दूसरे रेलकर्मियों को प्रताड़ित करते हैं.

प्वॉइंट्स मैन अनुप कुमार ने अधिकारियों को अपनी शिकायत वीडियो के माध्यम से भेजी है जिसमें उसने अपनी जान का भी खतरा बताया है. पूरी घटना की रिपोर्ट सीनियर डीओएम से की गयी है. घटना का वायरल वीडियो भी आला अधिकारियों को भेजा गया है जिसकी जांच चल रही है. अब तक आधिकारिक रूप से किसी को जांच का जिम्मा नहीं दिया गया है.

शिकायत का पत्र 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...