लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. केस में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि लड़की ने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है. लड़की नेशनल लेवल की शूटर है. वहीं लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की के कमरे से गन बरामद की है.
लखनऊ में हाई-सिक्योरिटी जोन थाना गौतम पल्ली क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है.घटना को लेकर रेलमंत्री ने सीधे मुख्यमंत्री से बात की और तत्काल कदम उठाने को कहा. मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में इस दोहरे हत्याकांड से रेलवे के बड़े अधिकारी के अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकारी हैरान थे. अब खुलासा हुआ है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की हत्या को अंजाम अधिकारी की बेटी ने ही दिया है.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अधिकारी की बेटी ने ही अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी नेशनल लेवल की शूटर है और उसके कमरे से हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है. वहीं इस घटना को अंजाम देते हुए लड़की ने खुद को भी चोट पहुंचाई थी.
सभार : भास्कर डॉट कॉम
- जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी - August 5, 2026
- रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला - August 5, 2026
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
















































































