Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » अवैध कमाई का जरिया बने रेलवे के माल गोदाम की व्यवस्था होगी आउटसोर्स, शुरू हुई तैयारी
जोन/बोर्ड/डिवीजन

अवैध कमाई का जरिया बने रेलवे के माल गोदाम की व्यवस्था होगी आउटसोर्स, शुरू हुई तैयारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • निजी एजेंसी को सौंपी जायेगी रखरखाव की व्यवस्था, राजस्व का रास्ता भी खुद तलाशेंगी एजेंसी

नई दिल्ली. रेलवे को करोड़ा का राजस्व देने वाले बड़े स्टेशनों के माल गोदाम इन दिनों अवैध कमाई का अड्डा बने हुए है. आरपीएफ व कामर्शियल के अधिकारियों की मिलीभगत से रैक के डिटेंशन टाइम में हेराफेरी करने के साथ ही से भारी वाहनों की पार्किंग कराकर रुपये हर माह लाखों की वसूली रेलकर्मी कर रहे हैं. राशि का बंदरबाद कामर्शियल विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से लेकर आरपीएफ के आला अधिकारी व जवान तक को जाता है. रेलवे को चूना लगाकर ये रेलकर्मी मलामाल हो रहे हैं.

इसका खुलासा आरपीएफ की आईवीजी टीम पहले ही कर चुकी है लेकिन तमाम दिशानिर्देशों के बावजूद इन अवैध उगाही पर अब तक अंकुश नहीं लग सका है. अब रेलवे इन माल गोदाम की व्यवस्था को भी आउटसोर्स करने जा रही है. इसी पहल उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में की गयी है. यहां करीब एक दर्जन माल गोदामों की दशा सुधारने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉ़डल पर बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) योजना पर काम चल रहा है.

इस योजना के तहत कोई एजेंसी, कंपनियां अथवा संस्था (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) के तहत निविदा में हिस्सा ले सकती हैं. एजेंसी को ही माल गोदाम के विकास और सुधार कार्य की योजना बनानी होगी. इसके लिए लगने वाले खर्च का आकलन भी एजेंसी ही करेगी. ऐसी एजेंसी के साथ अधिकारी प्री बिड मीटिंग करेंगे और बेहतर प्रस्ताव को स्वीकार किया जायेगा. माल गोदामों की व्यवस्था देखने वाली निजी एजेंसियों को रेलवे राजस्व में हिस्सेदारी भी देगी.

यह भी पढ़ें : अवैध कमाई का जरिया बने रेलवे के माल गोदाम, हर माह होती है लाखों की वसूली

आम तौर पर रेलवे के लगभग सभी माल गोदाम की स्थिति काफी दयनीय है. कीचड़ और गंदगी के बीच ट्रकों की आवाजाही से बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ने वाली धूल पर्यावरण नियमों की हवा निकाल देती है. टूट शेड और अन्य खराब व्यवस्था के कारण अक्सर सीमेंट, चावल आदि खाद्य सामान खराब होने का खतरा बना होता है जिसकी मार व्यापारियों पर पड़ती है. इसलिए इन माल गोदामों की दशा सुधारने के लिए (बिल्ट, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) योजना लागू की गयी है.

माल गोदाम में निवेश करने वाली एजेंसी ही यह सुझाव रेलवे को देगी कि वह लगाये गये धन की वसूली किस तरह करेगी. रेलवे का प्रयास है कि माल किराये में वृद्धि किये बिना किस तरह नये मॉडल को अपनाया जाये ताकि व्यापारियों को माल गोदाम में सुविधाएं भी मिल सके और रेलवे का अतिरिक्त लागत खर्च यथावत रहे. नयी व्यवस्था में लोडिंग-अनलोडिंग प्लेटफार्म, पूरा एरिया, बिजली व्यवस्था, पेयजल, श्रमिकों व व्यापारियों के बैठने की व्यवस्था, मुख्य सड़क से बेहतर संपर्क के साथ पर्यावरण को बेहतर बनाना शामिल होगा.

 

Spread the love
Railway warehouses to become the source of illegal earnings will also be outsourced
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदानापुर : 90 फीसदी पंचुअलिटी के साथ अपनी खराब छवि से बाहर आयेगा रेलमंडल : डीआरएम
Next Article सूरत : रेलवे ठेकेदार से 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला CWTI का निरीक्षण गिरफ्तार
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Latest Posts

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group