Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

सरायकेला : रेलवे ने आरक्षण केंद्र के लिए मांगी जगह, नहीं मिली तो बंद होगा रेल आरक्षण

रेलहंट ब्यूरो, चक्रधरपुर

सरायकेला में संचालित रेलवे आरक्षण केन्द्र के बंद करने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ऐसा आरक्षण केंद्र के लिए शहर में जगह नहीं मिलने के कारण हुआ है. रेलवे ने नगर पंचायत के ईओ को पत्र जारी कर नगर क्षेत्र में स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. स्थान उपलब्ध नही कराए जाने की स्थिति में रेलवे ने आरक्षण केन्द्र को बंद करने की मजबूरी बतायी है. इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीसीएम सौगात मिश्रा ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र जारी कर रेलवे आरक्षण काउंटर संचालित करने के लिए नगर के इंद्रटांडी में विवाह मंडप स्थित एक कमरे का आवंटन करने को कहा है.

इधर,  नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगरवासियो की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को इंद्रटांडी विवाह मंडप का एक कमरा आरक्षण केन्द्र के लिए आवंटित करने का अनुरोध किया है. रेलवे द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि समय पर कमरा नहीं मिलने की स्थिति में रेलवे को मजबूरन आरक्षण केंद्र बंद करना पड़ेगा. ज्ञात हो कि सरायकेला नगर क्षेत्र में स्थित पुराने डीसी कार्यालय में रेलवे आरक्षण केन्द्र संचालित होता था. यहां नया एसडीओ कार्यालय के निर्माण होने से भवन निर्माण विभाग द्वारा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को हटाने का आदेश जारी किया है. अब देखना है कि आरक्षण केन्द्र के लिए नया भवन कहां उपलब्ध कराया जाता है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...