चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर झंडोत्तोलन किया गया. इस मौके पर सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया. अपने संबोधन में शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि आज रेलवे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रही है. इसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री ने भी रेलकर्मियों को कोरोना योद्धा बताकर की है. इसके बावजूद यह बात समझ से परे रहे है कि सरकार रेलवे के निजीकरण के निर्णय पर क्यों अड़ी है. इस मौके पर शाखा सचिव डी अरुण, एके महाकुड़, शांता राव, राजेश कुमार, भोला जी समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे. आदित्यपुर में इसके अलावा स्टेशन में यार्ड मास्टर प्रदीप कुमार, लॉबी में मुख्य लोको निरीक्षण प्रदीप, कैरेज एंड वैगन में एडीएमई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































