Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

झारखंड में कोरोना : 13 से नहीं चलेगी पटना-रांची जनशताब्‍दी व दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस

रेलहंट ब्यूरो, रांची

झारखंड सरकार की मांग पर रेलवे ने बिहार से चलने वाली राज्य की दो ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसका असर बिजार की राजधानी को जाने वाले झारखंड के यात्रियों को भुगतना होगा. रेलवे ने 13 जुलाई से पटना से रांची जनशताब्दी के परिचालन में बदलाव किया है जबकि दानापुर-टाटा सुपर स्पेशल को रद्द करने की घोषणा की है. यह निर्णय कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लिया गया है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की ओर से विज्ञप्ति जारी की गयी है. इसमें 13.07.2020 से 02365/02366 पटना-रांची-पटना स्पेशल को पटना और गया के बीच चलाने की घोषणा की गयी है. गया से रांची के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं 08183/08184 दानापुर-टाटा-दानापुर का परिचालन दानापुर से टाटा के बीच पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. दोनों ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का आदेश रेलवे ने झारखंड सरकार के अनुरोध पर दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...