Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे के मर्जर प्रस्ताव के समर्थन में उतरे ट्रैक मेंटेनर, कहा- खोने को कुछ नहीं
    देश-दुनिया

    रेलवे के मर्जर प्रस्ताव के समर्थन में उतरे ट्रैक मेंटेनर, कहा- खोने को कुछ नहीं

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 7, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • फेडरेशन ने कहा – विभागों के मर्जर व मल्टी स्किल के रेलकर्मियों की संख्या कम करने की सरकार की है साजिश
    • ट्रैकमैन के अन्य विभागों में विलय का विरोध करने वाले फेडरेशनरों का बहिष्कार करेगा एसोसिएशन : आरकेटीए 

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    रेलवे में सर्विस मर्जर को लेकर शुरू की गयी प्रक्रिया का भारी विरोध के बीच इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े ट्रैक मेंटेनरों का बड़ा तबका उसके समर्थन में आ गया है. रेलवे ट्रैक मेंटेनरों का तर्क है कि अब तक रेलवे के फेडरेशन और नेताओं ने उनके लिए कुछ नहीं किया और अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है. अलबत्ता मल्टी स्कील योजना और विभागों के मर्जर की योजना से तीन लाख 50 हजार से अधिक ट्रैकमनों को लाभ मिलने की उम्मीद जगी है. उनका कहना है कि भी ट्रैकमैन के लिए पदोनंति का कोई मार्ग नही है लेकिन मर्जर से उनके अन्य विभागों में जाने का रास्ता खुल जायेगा.

    रेल मंत्रालय ने मकैनिकल इंजिनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग, स्टोर, पर्सनल, ट्रैफिक और सिविल इंजिनियरिंग सर्विस कैडर को संयुक्त करने का निर्णय पूर्व से ले रखा है जिसकी प्रक्रिया चल रही है. हालांकि इस मर्जर में मेडिकल और सुरक्षा को अलग रखा गया है. उधर दूसरी ओर मल्टी स्कील मर्जर के नाम पर शुरू की गयी रेलवे की पहल का विरोध शुरू हो गया है. इसमें कहा जा रहा है कि सरकार का यह फैसला एकतरफा है और इस फैसले से ट्रेनों के संचालन पर बुरा असर पड़ेगा.

    सरकार की पहल से ट्रैक मेंटेनरों की पदोन्नति का रास्ता खुलेगा. वह गार्ड, ड्राइवर, टीसी ओर स्टेशन मास्टर बन सकेंगे. ट्वीटर और ई-मेल से लाखों की संख्या में ट्रैकमैन सरकार को अपनी सहमति भेज रहे. विरोध करने वाले फेडरेशन का हम बहिष्कार करेंगे.

    अनिल कुमार सैनी, महामंत्री, आरकेटीए, WCR

    आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन इसके खिलाफ सात दिवसीय जागरूकता अभियान चला रहा है जिसके अगले चरण में 8 जून को सभी जोन और मंडलों में विरोध प्रदर्शन की योजना है. फेडरेशन का तर्क है कि रेलवे बोर्ड ने जो दो- तीन विभागों को मिलाकर मल्टी स्किल कमेटी का गठन किया है, वह रेलकर्मियों के हितों के विरुद्ध है. विभागों के मर्जर व मल्टी स्किल के नाम पर रेल कर्मचारियों की संख्या कम करने की साजिश रची जा रही है. इससे रेल कर्मचारियों की संख्या के साथ उनके पदोन्नति के अवसर भी कम दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि रेलवे में पहले से ही हर विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम है. यदि मल्टी स्किल मर्जर लागू होग तो हर कर्मचारी पर काम का बोझ बहुत बढ़ जाएगा. ऐसे मे काम के दौरान दुर्घटना का जोखिम काफी बढ़ जाएगा.

    उधर रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटनेर एसोसिएशन आरकेटीए ने विभागों के विलय का पुरजोर समर्थन करते हुए मल्टी स्कील योजना का हम स्वागत किया है. एसोसिएशन के वेस्ट सेंट्रल रेलवे के महामंत्री अनिल सैनी ने जारी बयान में कहा कि सरकार की इस पहल पर ट्रैकमैन वर्ग में आशा की किरण नजर आ रही है कि अब उन्हें भी अन्य विभाग में जाने का अवसर मिलेगा. इससे पदोनंति का चैंनल खुलेंगे, अब वह भी गार्ड, ड्राइवर ओर स्टेशन मास्टर बन सकेंगे.

    रेल एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार सैनी ने बताया कि ट्वीटर और ई-मेल से लाखों की संख्या में ट्रैकमैन वर्ग के लोग अपनी सहमति रेलवे को भेज रहे है. हमारा मानना है कि विभाग के विलय हो जाने से जो शिक्षित ट्रैकमैन है उसके लिए अन्य विभाग में जाने के रास्ते खुलेंगे ओर वह भी टीसी, गार्ड, ड्राइवर, ओर स्टेशन मास्टर बन सकेंगे. ट्रैकमैन एसोसिएशन ने रेलवे के वर्तमान फेडरेशनों को भी चेतावनी दी है कि अगर ट्रैकमैन के अन्य विभागों में विलय का विरोध किया गया तो उनका संगठन उसका बहिष्कार कर देगा. इसके लिए उन्होंने दोनों फेडरेशन के महामंत्री को अनुरोध पत्र भी लिखा है.

    The track mentor came down in support of the merger proposal of the railway
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर : कैडर रिस्ट्रक्चरिंग का विरोध में उतरे रेलवे गार्ड, प्रधानमंत्री-रेलमंत्री को भेजा ई-मेल
    Next Article भोपाल : भूखी बच्ची के लिए ट्रेन में दूध पहुंचाने वाले आरपीएफ कॉन्स्टेबल इंदर बने ‘द रीयल हीरो’
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group