Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

SER : आद्रा मंडल के संकेत विभाग में नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना

रेलहंट ब्यूरो, चक्रधरपुर

इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनरर्स यूनियन के प्रयासों का असर देश के विभिन्न जोन में दिखायी देने लगा है. मैंटेनर्स यूनियन की बहुप्रतीक्षित मांग पर अमल करते हुए आद्रा मंडल के संकेत विभाग में नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना कर की गई है. इसे संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के लिए सराहनीय कदम बताया जा रहा है. संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों दिन ड्यूटी करने के बाद यदि रात्रि में किसी तरह का गियरों में खराबी होने के कारण रात में भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है जो कि दिन में कार्य दौरान थकावट के कारण रात्रि में रनओवर की अंदेशा बनी रहती है.

दूरसंचार विभाग में भी नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की मांग की गई है. आद्रा मंडल के वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता एके पॉल को इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनरर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने इसके लिए बधाई दी है और आभार जताया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अन्य मंडलों में खड़गपुर, चक्रधरपुर एवं रांची के वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के पास नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की मांग इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनरर्स यूनियन के द्वारा रखी गई है. बहुत जल्द अन्य मंडलों में नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना होगी. इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनरर्स यूनियन के राष्ट्रीय टीम ने रेलवे बोर्ड में चेयरमैन विनोद कुमार यादव के पास नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की मांग 26 फरवरी 2020 में रखी थी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...