Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के पर्सनल में फेरबदल, चक्रधरपुर के सीनियर डीपीओ मानिक शंकर रांची गये

रेलहंट ब्यूरो, कोलकाता
 
दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्मिक विभाग में कई पदों पर तबादला और पदस्थापन को जीएम ने स्वीकूति दे दी है. तबादलों का आदेश 31 दिसंबर को जारी किया गया. इसमें डिप्टी सीपीओ रंजन कुमार मोहंती को रिलीज कर दिया गया है उनका तबादला ईस्ट कोस्ट रेलवे में हो गया था. उनकी जगह रवि कुमार को नया डिप्टी सीपीओ बनाया गया है. रवि कुमार की जगह सुशांत कुमार पात्रा को पदस्थापित किया गया है. सीनियर डीपीओ आद्रा अमित सिंह मेहरा को भी रिलीज कर दिया गया है उनका तबादला बीते दिनों दिल्ली में क्रिस के चीफ मैनेजर एचआरएमएस के पद पर हुआ था. उनकी जगह डीपीओ एस श्रीनिवासी को पदोन्नति के बाद आद्रा मंडल का सीनियर डीपीओ बनाया गया है. चक्रधरपुर रेलमंडल के सीनियर डीपीओ मानिक शंकर का भी तबादला हो गया है. उन्हें रांची का सीनियर डीपीओ बनाया गया है. उनकी जगह डीपीओ खड़गपुर अभय कुमार महापात्रा को पदोन्नति के बाद चक्रधरपुर का नया सीनियर डीपीओ बनाया गया है. अभय कुमार की जगह सुशांत चौधरी को खड़गपुर का डीपीओ बनाया गया है.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...