Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » नई दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सत्याग्रह पर बैठे हजारों कर्मचारी
    देश-दुनिया

    नई दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सत्याग्रह पर बैठे हजारों कर्मचारी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 12, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही पेंशन सत्याग्रह के समापन का किया आह्वान 
    • 67 लाख कर्मचारी परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए आमरण अनशन की तैयारी 

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    दिल्ली और झारखंड में चुनावों से ठीक पहले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जोरदार आंदोलन दिल्ली में जोर पकड़ चुका है. नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले आयोजित सत्याग्रह में मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के हजारों कर्मचारी शामिल होकर आंदोलन को धार दे रहे. नौ नवंबर से शुरू हुए सत्याग्रह के तीसरे दिन दिल्ली के शहीदी पार्क में कर्मचारियों से सकरार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भेदभाव पूर्ण व्यवस्था को खत्म करने का अनुरोध किया.
    सत्याग्रह का नेतृत्व एनएमओपीएस के दिल्ली अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह पटेल कर रहे है. इस मुहिम में 2004 से बहाल कर्मचारी शामिल हो रहे हैं. इस मौके पर मंजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय से हमारी मांग सरकार से पुरानी गारंटीड पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की रही है. लेकिन सरकार का रूख इस मामले में भेदभाव पूर्ण है. एक विधायक, सांसद, मंत्री, हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के जज, आयोगों के सदस्यों को सकरार पुरानी गारन्टीड पेंशन दे रही है जो अल्पकालिक सेवा के लिए आते हैं तो देश के लिए शहीद होने वाले अर्धसैनिक बलों और 30–35 साल तक सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को यह क्यों नहीं!!.

    01 जनवरी, 2004 से केंद्र सरकार और उसके बाद अन्य राज्यों (पश्चिम बंगाल को छोड़कर) ने सरकारी कर्मचारियों के लिये पुरानी गारंटीड पेंशन व्यवस्था को खत्म कर शेयर बाजार पर आधारित न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की शुरुआत की थी. नई पेंशन व्यवस्था का विरोध करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि आज 15 साल बीत जाने के बावजूद एनपीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने पर न तो सामाजिक सुरक्षा की गारन्टी तय हो पायी है जबकि प्रत्येक कर्मचारी के वेतन का 24% (10%कर्मचारी+14%सरकार) हर महीने पेंशन के नाम पर कंपनियों मे निवेशित किया जा रहा है और न ही सेवाकाल के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर पारिवारिक पेंशन की उपयुक्त व्यवस्था ही की गयी है.

    एक विधायक, सांसद, मंत्री, हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के जज, आयोगों के सदस्यों को सकरार पुरानी गारन्टीड पेंशन दे रही है जो अल्पकालिक सेवा के लिए आते हैं तो देश के लिए शहीद होने वाले अर्धसैनिक बलों और 30–35 साल तक सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को यह सुविधा क्यों नहीं?

    आंदोलित कर्मचारियों का कहना हैकि पेंशन सत्याग्रह एनपीएस स्कीम के तहत देश के 24000 करोड़ रुपये के हर साल होने वाले दुरुपयोग को रोकना है. इससे 67 लाख कर्मचारी परिवारों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने का प्रयास वह कर रहे है. 11 नवंबर को सत्याग्रह में उतराखंड से गोपाल जी, राजेंद सिंह, शंकर सिंह, सुरेंद्र, नवीन जोशी, मनोज कुमार, केदार सिंह, मुकुल आदि ने शामिल होकर आंदोलन को धार दिया.

    इस मौके पर दिल्ली एनएमओपीएस की शिखा वर्मा ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई की जरूरत है. सरकार की इस कुव्यवस्था को खत्म करना ही होगा. रेलवे से सत्याग्रह में शामिल हो रहे रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन के महामंत्री आलोक चंद्र ने कहा कि रेलवे के कई मंडल इस अभियान को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायेंगे. इसमें कई रेलकर्मी अपने पत्नी के साथ शामिल हो रहे है. दिल्ली के लोकेंद्र और अरविंद सिंह ने आह्वान किया कि अब सत्याग्रह का समापन पुरानी पेशन बहाली के साथ ही होगा. नेताओं ने चेताया कि अगर सरकार नहीं चेती तो कर्मचारी परिवारों के साथ आमरण अनशन पर भी बैठने से नहीं चूकेंगे. इस मौके पर दिल्ली टीम के संरक्षक डीएन सिंह ने कहा कि जल्द ही सत्याग्रह में अर्धसैनिक बल भी शामिल हो सकते हे.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    Thousands of employees sitting on Satyagraha for old pension in New Delhi
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleजबलपुर : महिला सफाईकर्मी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को पीटा
    Next Article SER : चक्रधरपुर-राउरकेला के बीच तीसरी लाइन चालू, ट्रेनें नियंत्रित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group