Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » हार्डशिप अलाउंस एवं नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग के लिए अनशन की तैयारी में एसएंडटी यूनियन
    देश-दुनिया

    हार्डशिप अलाउंस एवं नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग के लिए अनशन की तैयारी में एसएंडटी यूनियन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 15, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एसएनटी मेंटेनर्स यूनियन के रेलवे के भ्रष्ट अफसर व ठेकेदारों की सांठ-गांठ पर साधा निशाना
    • यात्री सेवा समिति (PSC) के अध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न ने प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    इंडियन रेलवे एसएडंटी मेंटेनरर्स युनियन (IRSTMU) ने रेलवे के भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठ-गांठ पर निशाना साधा है. यूनियन ने जारी बयान में कहा है कि रेलवे अधिकारी ही ठेकेदारों से मिलीभगत से निजीकरण की आड़ में रेलवे का बंटाधार करने में जुटे हुए है. ठेका में लिये गये अधिकांश रेलकर्मियों से कराया जाता है जबकि उसका फायदा ठेकेदार ले जाते है. ऐसे अधिकारियों को पूर्ण संरक्षण मान्यता प्राप्त फेडरेशनों तथा युनियनों द्वारा दिया जाता है. यूनियन ने रेलवे के ठेकेदारों द्वारा ठेका मजदूरों का शोषण करने के मु्ददे को भी उठाने की बात कही है. यूनियन का आरोप है कि ठेका संगठन मजदूरों को उनका निर्गत वेतन नहीं देते, इसलिए रेलवे मजदूरों के खाते में सीधे वेतन निर्गत करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये.

    15 अक्टूबर को मंगलवार को इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन (IRSTMU) की टीम ने यात्री सेवा समिति (PSC) के अध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न से मिलकर अपनी बातें रखी. यूनियन ने संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस एवं नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना के मुद्दे पर रमेश चंद्र से बात की. टीम का नेतृत्व करते हुए IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने कहा कि यदि हमारी लंबित मांगों पर जल्द ही निर्णय नहीं लिया गया तो बहुत जल्द हम आमरण अनशन पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं. यूनियन की ओर से पीएससी अध्यक्ष को बताया गया कि रेलवे का निजीकरण हो रहा है और हमारे विभाग में कई मंडलों में कर्मचारियों को ठेके पर लिया जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा एवं रेल परिचालन में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की भूमिका अहम है और इसका भरपूर प्रचार प्रसार करने में वो हमारा पूर्ण सहयोग दे रहे हैं और हर मंच पर आपकी समस्या उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

    नई पेंशन की कमियों को बताते हुए आलोक चन्द्र ने सवाल उठाया कि हमारी मृत्यु के बाद हमारा NPS फंड का 40% पैसा सरकार के खजाने में जमा हो जाएगा और हमारी बूढ़ी पत्नी को कुछ भी नहीं मिलेगा तो हमारी पत्नियों के पास सड़क पर भीख मांगने के अलावा क्या विकल्प होगा? PSC अध्यक्ष रमेश चंद्र ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि NPS की इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक अवश्य पहुँचाऐगें. इसके अलावा ठेकेदारों के मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा रेलवे से ठेका मजदूरों के लिए निर्गत मूल वेतन भी नहीं दिया जा रहा है, अतः महासचिव आलोक चन्द्र जी ने मांग रखी कि ठेकेदारों के मजदूरों को रेलवे सीधा उनके खाते में निर्गत वेतन जमा करायें ताकि ठेकेदारों द्वारा उनके शोषण पर रोक लगाई जा सके.

    इस क्रम में आलोक चंद्र ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों के साथ मिलकर रेल कर्मचारियों के शोषण किया जा रहा है. ठेकेदार ठेका तो ले लेते हैं परन्तु अधिकारियों से सांठ गांठ कर काम रेल कर्मचारियों से करवा लेते हैं और अगर कोई रेल कर्मचारी मना करता है तो उस रेल कर्मचारी को रेल अधिकारी तरह-तरह की यातना देते हैं और इस प्रकार रेलवे में भ्रष्ट अधिकारियों की जमात तैयार हो गई है और ऐसे अधिकारियों को पूर्ण संरक्षण मान्यता प्राप्त फेडरेशनों तथा युनियनों द्वारा दिया जाता है. टीम का नेतृत्व अध्यक्ष नवीन कुमार कर रहे थे. उनके साथ राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण, कोटा मंडल के मंडल सचिव दिनेश चौधरी तथा दिल्ली मंडल के कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार उपस्थित थे.

    नवनियुक्त सदस्य प्रदीप कुमार का स्वागत

    इंडियन रेलवे सिग्नल एंड कम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन की टीम ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड संकेत व दूरसंचार के नवनियुक्त सदस्य प्रदीप कुमार से मिलकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार, महामंत्री आलोक चंद्र, सह सचिव रेवती रमण, दिल्ली मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, कोटा मंडल के सचिव दिनेश चौधरी भी मौजूद थे.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें वाट्सएप 6202266708 या मेल [email protected] पर भेज सकते है हम उसे पूरा स्थान देंगे. 

    S&T Union in preparation for hunger strike for hardship allowance and night duty failure gang
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleजो आशंका थी वही हुआ, तेजस को पास करने के लिए फेल की जा रही दूसरी ट्रेनें
    Next Article अलरसा के संस्थापकों में से एक कॉमरेड बी चौधरी का निधन, मिदनापुर में ली अंतिम सांस
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group