Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दपू रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा बने मेंबर ट्रैफिक

  • रांची रेल मंडल के नये डीआरएम नीरज अंबष्ठ कल लेंगे प्रभार 

रेलहंट ब्यूरो, कोलकाता

सितंबर 2018 में दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम का प्रभार संभालने वाले पीएस मिश्रा को रेलवे बोर्ड में मेंबर ट्रैफिक बनाया गया है. इसकी अधिसूचना बुधवार की रात रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव एसके अग्रवाल ने जारी की. इससे पूर्व पीएस मिश्रा वेस्टर्न रेलवे मुंबई के चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर के पद पर थे. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस 1984 बैच के अधिकारी पीएस मिश्रा ने अपने कैरियर की शुरुआत चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा में एरिया मैनेजर के पद से शुरू की थी. एक साल से दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम पद पर रहने के दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया. इसमें आधारभूत संरचना पर किये गये कार्य उल्लेखनीय है.

इधर, रांची रेल मंडल के नये डीआरएम नीरज अंबष्ठ के शुक्रवार को रांची आने की सूचना है. वे गुरुवार को इटली से दिल्ली लौट रहे हैं. वे शुक्रवार को दिल्ली से विमान से रांची आयेंगे. इसी दिन वे अपने पद पर योगदान देंगे. इसी दिन तत्कालीन डीआरएम वीके गुप्ता को विदाई दी जायेगी. मालूम हो कि श्री अंबष्ठ झांसी में डीआरएम के पद पर कार्यरत थे. वहां से उनका स्थानांतरण किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...