Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » डेढ़ सौ शहरों में छापेमारी कर पकड़े 275 दलाल, अब 22 हजार टिकट रद्द करेगा रेलवे
देश-दुनिया

डेढ़ सौ शहरों में छापेमारी कर पकड़े 275 दलाल, अब 22 हजार टिकट रद्द करेगा रेलवे

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 15, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आपरेशन थंडर : 50 हजार से अधिक यात्री होंगे प्रभावित, 32 लाख से अधिक की राशि जायेगी पानी में
  • अपनी खामी को यात्रियों पर थोपने की पुरानी परंपरा को निभाकर रेलवे करेगा लाखों की कमाई
  • 3.24 करोड़ रुपए मूल्य के टिकटों का अवैध कारोबार पहले ही पकड़े गये दलाल कर चुके है

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली. रेलवे का एक कदम यात्रियों के लिए भारी साबित होने वाला है. रेलवे 22 हजार से अधिक उन टिकटों को रद्द करने जा रहा है जो पीक सीजन में एजेंटस के माध्मय से बुक कराये गये है. गुरुवार 13 जून को चलाये गये ऑपरेशन थंडर में रेलवे की सुरक्षा एजेंसी ने एक साथ देश के 150 से अधिक शहरों में छापेमारी कर 275 से अधिक दलाकों को पकड़ा जो इंटरनेट पर फर्जीवाड़ा कर रेलवे का टिकट बुक कराकर ऊंची कीमत पर बेच रहे थे. आईआरसीटीसी की सूचना पर की गयी छापेमारी में 22 हजार से अधिक टिकटों को चिह्नित किया गया है जिसका मूल्य लगभग 50 लाख से अधिक है. अब इन टिकटों को रेलवे रद्द करने जा रहा है. रेलवे के इस कदम से उन आरक्षित टिकटों पर यात्रा की तैयारी कर चुके हजारों लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है.

ऑपरेशन थंडर में देश भर में बड़े शहरों में छापे मारे गये. इनमें सबसे अधिक दलाल तो कोलकाता और बिलासपुर में पकड़े गए जबकि अन्य शहरों में भी इनकी संख्या अच्छी रही. कोलकाता में 51, बिलासपुर में 41, गोरखपुर में 32, इलाहाबाद में 25, दिल्ली-एनसीआर में 30 जबकि पटना में 17 मामले दर्ज किये गये है. रेलवे ने यह कार्रवाई रेलवे टिकट की आरक्षण प्रणाली में तकनीकी रूप से दलालों के घुसपैठ की सूचना पर की गयी थी. हालांकि यह चूक पूरी तरह से रेलवे की और उसकी सुरक्षा प्रणाली की है जिसका फायदा दलालों ने उठाया. पीक सीजन में यात्रियों तक सुलभ टिकट उपलब्ध कराने में रेलवे के विफल रहने के कारण ही आरक्षण की मांग को पूरा करने के लिए यात्रियों ने दलालों का सहारा लिया गया. अब रेलवे अपनी खामी को पूरी तरह यात्रियों पर थोपने की तैयारी कर चुका है.

पिछले कुछ समय से रेल टिकट आरक्षण प्रणाली में दलालों की घुसपैठ की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं. कुछ मामलों में कुछ अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए देश भर में इसके विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया गया. 13 जून को देश के 141 नगरों में 276 स्थानों पर की गयी छापेमारी में 375 मामलों में 387 दलालों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 32.99 लाख रुपए मूल्य के 22,253 टिकट बरामद किए गए. जांच में पाया गया कि पकड़े गए दलालों ने इससे पहले भी लगभग 3.24 करोड़ रुपए मूल्य के टिकटों का अवैध कारोबार किया था.
अरुण कुमार, आरपीएफ डीजी

अब रेलवे बनाये गये टिकट के यूजर आईडी को ही रद्द करेगा जिसके साथ ही सभी जब्त टिकटों को भी निरस्त कर दिया जायेगा. इन टिकटों पर 50 हजार से अधिक यात्री यात्रा का सपना संयोय हुए है. इससे पूर्व भी आरपीएफ ने ई टिकट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कई लोगों को एक से अधिक आईडी पर आईआारसीटीसी की साइट से टिकट बनाते हुए पकड़ा था. गर्मियों की छुट्टियां तथा शादी-ब्याह का मौसम होने के कारण मई और जून माह में आरक्षण की डिमांड अधिक होती है. इसका फायदा दलाल उठाते है. टिकट काउंटर एवं ई-टिकटिंग सुविधा का दुरुपयोग करते हुए फर्जीवाड़ा कर ऊंचे दामों पर रेल टिकटों की कालाबाजारी की जाती है.ये दलाल आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक करते हैं. नकली पर्सनल आईडी बनाकर रखते हैं. सुबह दस बजे आम यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा ओपन होती है. जबकि सवा दस बजे से एजेंट की आईडी ओपन होती है. करीब सवा 11 बजे से स्लीपर के रिजर्वेशन टिकट एजेंट बना सकते हैं.

आरपीएफ के एक सूत्र ने कहा कि राजस्थान के कोटा से एक सॉफ्टवेयर ‘एएनएमएस/रेड मिर्ची’ बरामद किया गया, जिसका उपयोग आईआरसीटीसी की तत्काल सेवा को हैक करने के लिए किया जा रहा था। अब इसे सुधार दिया गया है.

आरपीएफ अधिकारी के अनुसार, जिन 387 यूजर आईडीज जिनसे लगातार ये टिकट बुक किए गए थे, उन्हें काली सूची में डाल दिया गया है और टिकटों को रद्द कर दिया गया है. आरपीएफ ने दलालों पर दवाब बढ़ाने के लिए सभी जोनल रेलवेज को उनके क्षेत्रों में ऐसी छापामारी जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं. पंद्रह मिनट के इस अंतर में ही एजेंट फर्जी पर्सनल आईडी से धड़ाधड़ टिकटों की बुकिंग करते हैं. इसके लिए हाईस्पीड इंटरनेट का उपयोग किया जाता है. जिस बीच आम यात्री कंप्यूटर पर वेट की स्थिति में होता है उस दौरान ये लोग कई टिकट बुक करा चुके होते हैं. और आम लोगों को प्रतीक्षा सूची से संतोष करना पड़ता है. यहीं नहीं वेटिंग लिस्टेड टिकट पर इमरजेंसी कोटे के तहत आरक्षण की उम्मीद रखने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, खिलाड़ी, सैनिक और पदक विजेता खिलाड़ियों की उम्मीदें भी इन दलाकों और अधिकारियों की सांठगांठ के कारण पूरी नहीं हो पाती है.

Spread the love
hijacking 22 Railways to cancel 275 brokers
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपीएमओ ने 2019-20 के लिए जीएम पैनल को दी मंजूरी, 40 अधिकारियों का नाम शामिल
Next Article सरकार को नहीं छीनने देंगे बुढ़ापे की लाठी, लागू करनी ही होगी ओल्ड पेंशन स्कीम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group