Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » भाटापारा : आरपीएफ की महिला इंस्पेक्टर ने एसएंडटी में तकनीशियन पति को मारी गोली, गिरफ्तार
देश-दुनिया

भाटापारा : आरपीएफ की महिला इंस्पेक्टर ने एसएंडटी में तकनीशियन पति को मारी गोली, गिरफ्तार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 11, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
भाटापाड़ा में महिला इंस्पेक्टर ने पति को मारी गोली
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

पति-पत्नी में ‘वो कौन’ को लेकर था विवाद, देर रात पोस्ट में आपत्तिजनक स्थिति में देखकर किया हंगामा

  • एएससी रायपुर की अगुवाई में जांच टीम गठित, महिला जवान निलंबित, घायल पति एसएंडटी का कर्मचारी

रायपुर से सुष्मिता.  भाटापारा आरपीएफ पोस्ट में तैनात महिला इंस्पेक्टर सुनीत मिंज ने शनिवार 10.03.2019 की रात लगभग 23.30 बजे पोस्ट के सामने ही पति दीपक श्रीवास्तव को विवाद होने पर गोली मार दी. महिला जवान ने अपने पति पर 9 मिमी पिस्टल से तीन गोलियां चलायी जिससे वह घायल हो गये. पिस्टम में 10 राउंड्स गोलियां थी. सुनीता मिंज के पति दीपक श्रीवास्तव रेलवे के एसएंडटी विभाग में तकनीशियत 2 है. दोनों के बीच विवाद प्रेम में तीसरे त्रिकोण को लेकर हुआ था. हालांकि गोलीबारी की सूचना के बाद रायपुर आरपीएफ मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गयी है. कुछ साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया. दीपक को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जांच में जो बार सामने आयी है उसके अनुसार सुनीता मिंज, आईपीएफ/भाटापारा पोस्ट में डयूटी पर थी. रात लगभग 22.15 बजे उसकी अपने पति दीपक श्रीवास्तव उसे देखने वहां पहुंच गया. पति को इस बात की भनक थी कि सुनीता का किसी दूसरे जवान से प्रेम संबंध है. त्रिकोणीय प्रेम संबंध की सूचना को लेकर रात में दीपक अचानक पोस्ट पर पहुंच गया. वहां ऐसा कुछ वाकया हुआ वह बिफर गया. खबर है, थाने में मौजूद एक कांस्टेबल को दीपक ने डंडे से पीटा. इस घटना से सुनीता गुस्सा हो गयी. बहस के बीच अचानक सुनीता ने सर्विस पिस्टल निकाल लिया. यह देखकर दीपक ने भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक सुनीता ने लगातार गोलियां दाग दी.

हालांकि दूसरी ओर से आरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि दीपक रेलवे मे बिल्हा मे पदस्थ हैं. सुनीता व दीपक को बच्चे नहीं हैं. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पति दीपक आरपीएफ थाने में पहुंच गया. उस दौरान सुनीता नाइट ड्यूटी पर थी. बच्चे को लेकर पति-पत्नी बात कर रहे थे, फिर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद सुनीता ने 4 से 5 राउंड फायर कर दिया. इसमें से दो गोली दीपक की कमर के निचले हिस्से में लगी. इसके बाद सुनीता ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा लिया गया. सुनीता हाल ही में रायपुर आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर से प्रंमोशन पाकर निरीक्षक बनी है. उसे कुछ दिन पहले ही भाटापारा रेलवे थाने का प्रभारी बनाया गया था.

अपनी पत्नी सुनीता की पिस्टल से चली गोली से घायल दीपक को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रायपुर के एएससी / आरपीएफ / रायपुर घटना की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया गया है. भाटपारा पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने आरपीएफ की महिला जवान सुनीता मिंज को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 9 मिमी की पिस्टल के साथ उसमें बची 7 राउंड गोलियां भी पुलिस ने जब्त कर ली है. सीनियर डीएससी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईपीएफ की महिला जवान सुनीता मिंज को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. सुनीत का पति सिग्नल व कंम्युनिकेशन विभाग में तकनीशियन है.

 

Spread the love
arrested Bhaippara: The woman inspector of the RPF killed her husband in front of the post
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपटना-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चेकिंग करने गये टीटीई दल की धुनाई 
Next Article चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह को मिला लीडरशिप व एक्सीलेंस अवार्ड
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
मीडिया सोशल मीडिया

ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

July 8, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group