Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

जबलपुर : मदनमहल बना पिंक स्टेशन, महिला दिवस पर मिली सौगात

पिँक स्टेशन बना जबलपुर का मदनमहल

जबलपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलमंडल के मदनमहल स्टेशन को पिंक स्टेशन का दर्जा दे दिया गया. पिंक स्टेशन बनने के बाद मदनमहल स्टेशन पर सभी विभागों में महिला कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी. स्टेशन पर परिचालन की जिम्मेदारी काजल कोस्टा, एसएस आरती यादव, डिप्टी एसएस शिवांगी बेस, सीबीएस छाया रैकवार, सीटीआई मंजू के अलावा एसएनटी,आरपीएफ और सफाई के लिए महिला कर्मियों को पदस्थापित किया गया है. शुक्रवार 8 मार्चे को सुबह 11 बजे एडीआरएम अंजू मोहनपुरिया ने पिंक स्टेशन के बुकिंग कार्यालय, एसएस, परिचालन, रिजर्वेशन कार्यालय का उदघाटन किया.

पिंक स्टेशन पर तैनात महिला रेल कर्मियों से जब एडीआरएम मेडम ने वन वाई वन मुलाकात की और गुलाब का फूल देकर उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर महिलाओ की खुशी का ठिकाना नही रहा. एडीआरएम ने उन्हें निडर होकर जारी करने का संदेश दिया है. पिंक स्टेशन पर सुरक्षा की कमान आरपीएफ एसआई अनामिका मिश्रा को दी गयी है. उन्हें आधा दर्जन महिला जवान दिये गये हैं जो अपराध रोकने,अपराधियो को पकड़ने और रोजमर्रा की कार्रवाई को अंजाम देंगी.  पिंक स्टेशन के उदघाटन अवसर पर सीनियर डीसीएम आनन्द कुमार, सीनियर डीसीएम कोचिग मनोज गुप्ता,स्टेशन मास्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ पोस्ट प्राभारी वीरेंद्र सिंह,डब्ल्यूसीआरईयू मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला,सचिव नवीन लिटोरिया सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे.

सभार : रेल भास्कर

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...