Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

गपशप

भोजन में भेदभाव से नाराज हुए पत्रकार, रेलवे रिपोर्टरों ने किया बहिष्कार

वीवीआइपी की चापलूासी मेें अतिथि देवो भव का मंत्र भूल गये रेलवे अधिकारी 

25 जनवरी को मानस भवन में कार्यक्रम की कवरेज करने पहुचे पत्रकार से भेदभाव

जबलपुर. पश्चिम मघ्य रेलवे जोन के जबलपुर में रेलवे के रिपोर्टर रेल प्रबंधन की भूमिका और कार्यशैली से नाखुश है. आलम यह है कि यहां आयोजित कार्यक्रम में अब रेलवे पदाधिकारियों को बाहर से पत्रकारों को बुलाना पड़ रहा. रेलवे के कार्यक्रम का रेलवे रिपोर्टर अघोषित रूप से विरोध दर्ज करा रहे है. हालांकि अब तक रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और लगातार अपनी पीठ स्वयं थपथपाने में जुटा है. यहां तक की रेलवे पदाधिकारी अपने आयोजन में बुलाये गये पत्रकारों को वाजिब सम्मान तक देना भूल गये है. इसे लेकर यहां विरोध बना हुआ है.

बताया जाता है कि 25 जनवरी को मानस भवन में जोनल रेलवे की ओर से गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजन सांस्क्रतिक अकादमी द्वारा किया गया था. इसमें स्वादिस्ट व्यंजन तैयार कर शानदार प्लेटो में रेलवे के आला अधिकारियों को परोसा गया लेकिन कार्यक्रम का कवरेज करने गए पत्रकार, फोटोग्राफरों को कागज के पैकेट थमा दिये गये. इस घटना से पत्रकारों के आत्म सम्मान को ठेस लगी. हालांकि सांस्क्रतिक अकादमी आयोजित गीत संगीत कार्यक्रम में स्वयं जीएम अजय विजयवर्गीय, डीआरएम सहित ज़ोन और मंडल के सेकड़ो बड़े अधिकारी शामिल थे. बावजूद रेल कर्मियो, पत्रकार, फोटोग्राफर और चेनल वालो के साथ जो व्यवहार स्थानीय अधिकारियों ने किया वह सभ्य समाज में भी स्वीकार्य नहीं है. यहां कागज के पैकेटो में समोसे रखकर कवरेज करने गए पत्रकार को थमा दिया गया.

पूरे आयोजन में खास बात यह रही कि रेलवे खबरों को कवरेज करने वाले एक भी पत्रकार आयोजन में नही गया था. जो पत्रकार, फोटोग्राफर और केमरामेन गए थे वह भी सीपीआरओ के आमंत्रण पर पहुंचे थे. इसके बावजूद जनसंपर्क पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर रेलवे अधिकारियों की आवभगत में ऐसे जुटे की अतिथि देवो भव का मंत्र भी भूल गये. हालांकि पूरे मामले को श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने जीएम ओर रेलमंत्री तक ले जाने का निर्णय लिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...