Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » मुंबई : इएसएम ने की एसएससी की शिकायत, डीएसटीइ ने कर दिया निलंबित
देश-दुनिया

मुंबई : इएसएम ने की एसएससी की शिकायत, डीएसटीइ ने कर दिया निलंबित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 18, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बिना कर्मचारी का पक्ष सुने विभागीय कार्रवाई करने से संकेत कर्मचारियों के आक्रोश
  • रेलवे बोर्ड चेयरमैन की गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने का आरोप 

मुंबई. पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल दूर संचार विभाग में की गयी कार्रवाई इन दिनों विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है. वरीय अधिकारी की प्रताड़ना की शिकायत एसएससी से करने पर डीएसटीइ ने संकेत तकनीशियन (इएसएम-1) रामाशंकर सिंह को निलंबित कर दिया है. रमाशंकर सिंह ने अपने इंचार्ज एसएससी सीएम पुरोहित से मौखिक शिकायत करने के बाद सेक्शन एसएससी (सिग्नल) मो. रिजवान के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के दो दिन बाद ही उन्हें डीएसटीइ प्रदीप सोनी के आदेश पर निलंबन का मेमो थमा दिया गया.

रामाशंकर सिंह ने एसएसइ को भेजी शिकायत में बताया था कि वाणगांव-बोइसर सेक्शन में सिग्नलिंग गियर व अन्य प्वाइंट के मेंटेनेंस कार्य के दौरान अक्सर स्थानीय सेक्शन इंजीनियर रिजवान उन्हें प्रताड़ित करते है. शिड्यूल मेंटेनेंस के लिए जाने पर सटॉफ को दूसरी जगह एंगेज कर देते है अथवा अपने साथ लेकर चले जाते हे. कारण पूछने पर अपशब्द का प्रयोग करते हैं. इएसएम वणगांव संतोष गोहिल को भी मेंटेनेंस के लिए नहीं जाने देते, और उनके सेक्शन का मेंटेनेंस का काम भी उनसे ही कराया जाता है. रामाशंकर सिंह ने मो. रिजवान पर नये कर्मचारियों को सेक्शन में नया सिखने नहीं देने का भी आरोप लगाया अैर कहा कि ऐसा कर नये कर्मचारियों को सेक्शन की जानकारी से वंचित किया जाता हे. रमाशंकर सिंह ने 11 दिसंबर 2018 को सीनियर सेक्शन इंजीनियर (संकेत) को यह शिकायत भेजी थी.

इस बीच 13 दिसंबर 2018 को उनके निलंबन का पत्र डीएसटीइस प्रदीप सोनी ने जारी कर दिया. उधर, रमाशंकर सिंह के निलंबत को डीएसटीइ,  वलसाड प्रदीप सोनी से विभागीय कार्रवाई का हिस्सा बताया है. प्रदीप सोनी से रेलहंट ने रमाशंकर सिंह के निलंबन के कारणों की जानकारी चाही तो उन्होंने उसका खुलासा करने से यह कहकर इनकार किया कि वह प्रोसिडिंग का हिस्सा है ओर उसका खुलासा नहीं किया सकता है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि विभागीय सीनियर पदाधिकारी की अनुशंसा पर रमाशंकर सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी है और उन्हें जांच के दौरान अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया जायेगा. बताया जाता है कि रामाशंकर सिंह ने एसएससी से सिग्नलिंग कार्य के लिए स्टॉफ की मांग की गयी थी,  जिसे लेकर उसपर पदाधिकारी से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा दिया गया.

दिलचस्प है कि वर्क स्थल पर प्रताड़ना के आरोप लगाये जाने के बावजूद एक सीनियर पदाधिकारी की अनुशंसा पर बिना कर्मचारी का पक्ष सुने उसे निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी द्वारा दिये गये गाइड लाइन के विपरीत है, जिसमें उन्होंने बिना ठोस कारण किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई को गैरवाजिब करार दिया था. चेयरमैन का मानना है कि ऐसा करने से दूसरे कर्मचारियों पर भी मानसिक दबाव बनता है और यह कार्य क्षमता को प्रभावित करता है.

एसएनटी मेंटेनर्स यूनियन ने जतायी नाराजगी, कहां हो रही मनमानी  

संकेत तकनीशियन रामाशंकर सिंह पर की गयी कार्रवाई पर एसएमटी मेंटेनर्स यूनियन ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. यूनियन के राषट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार रामाशंकर सिंह ने अपने एसएसई (सिगनल) इंचार्ज सीएम पुरोहित को सेक्शन एसएसई (सिगनल) रिजवान की शिकायत की थी. पुरोहित के कहने पर ही उन्होंने लिखित शिकायत की और उन्हें ही सस्पेंड कर दिया गया. इस घृणित कार्य से कर्मियों में दहशत का माहौल है. रेलमंत्री व चेयरमैन के आदेश के बावजूद एवं दूरसंचार विभाग में अधिकारियों की मनमानी रुक नहीं रही एवं कर्मचारियों का शोषण जारी है. एक तरफ तो सेक्शन में कर्मचारियों की इतनी कमी है कि आवश्यक संरक्षा संबंधी कार्यों का निष्पादन करना कठिन हो चला है फिर भी संकेत विभाग के कर्मचारी संरक्षा संबंधी कार्यों को जान हथेली पर डाल कर कर रहे हैं और दूसरी ओर अधिकारियों की मनमानी तथा तानाशाही से रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार विभाग के संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े उपकरणों के रख रखाव तथा खराबी को ठीक करने वाले ही कर्मचारियों का शोषण हो रहा है. हाल के ही दिनों में करीब पांच ऐसी दुर्घटनाएँ हुई हैं जिसमें संकेत एवं दूरसंचार विभाग की जवाबदारी है परन्तु उसके बावजूद भी काम करने वाले ही कर्मचारियों का शोषण हो रहा है जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है.

रामाशंकार सिंह पर कार्रवाई प्रोसिडिंग का हिस्सा है ओर उसका खुलासा नहीं किया सकता है. सीनियर पदाधिकारी की अनुशंसा पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है और उन्हें जांच के दौरान रामाशंकर सिंह को पक्ष रखने का मौका भी दिया जायेगा.

प्रदीप सोनी, डीएसटीइ,  वलसाड

Spread the love
suspended tech signal
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बोर्ड के चेयरमैन लोहानी इस माह हो जायेंगे रिटायर, मिलेगा एक्सटेंशन !
Next Article अहमदाबाद : एक ही कैडर पर दो कर्मचारी उठा रहे वेतन, वित्तीय गोलमाल पर चुप है प्रबंधन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group