Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » एआईआरएफ : लार्जेस स्कीम के लिए रेलकर्मियों ने मनाया काला दिवस
देश-दुनिया

एआईआरएफ : लार्जेस स्कीम के लिए रेलकर्मियों ने मनाया काला दिवस

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 4, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे ने आदेश लिया वापस, लेकिन अब तक नयी नियुक्तियां नहीं की गयी शुरू 
  • ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ‘वर्क टू रूल‘ का नोटिस रेलवे को थमाने की तैयारी में

नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड द्वारा लार्जेस स्कीम को समाप्त करने और यूनियन के विरोध के बाद उसे वापस लिये जाने के बावजूद नयी नियुक्तियों शुरू नहीं करने के विरोध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर रेलकर्मियों ने कार्य स्थलों पर 4 अक्टूबर को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया.  रेलवे बोर्ड ने 26 सितंबर 2018 को पत्र जारी कर लार्जेस स्कीम को खत्म करने की घोषणा की थी, हालांकि यूनियनों के विरोध के बाद उसे वापस ले लिया गया लेकिन अब तक लार्जेस स्कीम को स्थगित रखा गया है. योजना के तहत नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं.

एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने चार अक्टूबर को जारी बयान में बताया है कि लार्जेस के अंतर्गत नियुक्तियों के मामले में रेलकर्मियों में भारी असंतोष है. यह ऐसी योजना थी जिसके आधार पर रेलवे को सुरक्षित चलाने के लिए कर्मचारियों की जगह उनके आश्रितों को न्यूनतम वेतन में भर्ती करने का निर्णय लिया गया था. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे ‘रिजेक्ट’ करने की सलाह दी थी, न कि समाप्त करने की, परंतु रेलवे बोर्ड इसे होल्ड पर डालकर समाप्त करने की कोशिश कर रहा है जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है.

कॉम. मिश्रा के अनुसार सरकार अगर अभी भी लार्जेस के अंदर नियुक्तियों को तुरंत शुरू नहीं करती है, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आयेंगे. मिश्रा ने कहा कि रेलकर्मियों की जायज मांगों का समाधान, जिनमें न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फार्मूला और नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना है, को वादा करने के बावजूद उनका समाधान करने में कोताही बरती जा रही है, जो कि रेलकर्मियों को मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो अब रेल प्रशासन को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ आर-पार की लडाई लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. कॉम. मिश्रा ने कहा कि यदि रेलकर्मियों की मांगें नहीं मानी गईं, तो एआईआरएफ की कार्यकारिणी में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार जल्दी ही ‘वर्क टू रूल‘ का नोटिस भी प्रशासन को थमा दिया जाएगा.

उधर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की शीर्ष संस्था ‘हिंद मजदूर सभा’ के बिहार प्रदेश के द्विवार्षिक सम्मलेन में 4 अक्टूबर को रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. इस सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री और एआईआरएफ एवं नार्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन के शीर्ष नेता हरभजन सिंह सिद्धू आदि शामिल थे. हालांकि सम्मेलन में कई नेताओं और सदस्यों ने काला फीता नहीं बांधा था. इस पर रेलकर्मियों ने सवाल भी उठाया.

जमशेदपुर के आदित्यपुर में मनाया गया प्रतिरोध दिवस

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर जमशेदपुर के आदित्यपुर में रेलवे मेंस यूनियन नेता मुकेश सिंह और डी अरुण के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने काला बिल्ला लगाया. इस मौके पर 12 अक्टूबर को एआइआरएफ के महामंत्री शिवगोपल मिश्रा के नेतूत्व में रनिंग कर्मचारियों के माइलेज रेट निर्धारित को लेकर किये जाने वाले आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा 10 अक्टूब को बैठक कर निर्णय लेगी. प्रदर्शन में रामानुग्र सिंह, एके महाकुड़, शांता राव समेत बड़ी संख्या में कैरेज, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग विभाग के रेलकर्मी मौजूद थे.

Spread the love
airf protest to larges scheme
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआरपीएफ डीजी के रूप में अरुण कुमार ने संभाला कार्यभार
Next Article कोलकाता : हिंदी में दिये गये आवेदन को ही दें स्‍वीकृत : जीएम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group