कोलकाता.
रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुरी और झारखंड/ओडिशा सीमा से जुड़े बादामपाहार के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन (18411/18412 पुरी-बादामपाहार एक्सप्रेस) के संचालन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम द्वारा इस संबंध में पूर्वी तट रेलवे (ECoR) भुवनेश्वर और दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) कोलकाता के महाप्रबंधकों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ट्रेन की समय-सारणी (टाइम टेबल):
18411 पुरी – बादामपाहार एक्सप्रेस:
- पुरी से प्रस्थान: रात 23:45 बजे
- प्रमुख समय: नयागढ़ (सुबह 06:43/06:45 बजे), टाटानगर जंक्शन (पूर्वाहन 11:30/11:40 बजे), आंवलाजोरी जंक्शन (दोपहर 12:40/12:42 बजे), रायरंगपुर (दोपहर 12:53/12:55 बजे)
- बादामपाहार आगमन: दोपहर 13:45 बजे
18412 बादामपाहार – पुरी एक्सप्रेस:
- बादामपाहार से प्रस्थान: दोपहर 16:00 बजे
- प्रमुख समय: रायरंगपुर (शाम 16:25/16:27 बजे), औनलाजोरी जंक्शन (शाम 16:38/16:40 बजे), टाटानगर जंक्शन (शाम 17:55/18:05 बजे), नयागढ़ (रात 22:31/22:33 बजे)
- पुरी आगमन: अगली सुबह 06:00 बजे
ट्रेन की मुख्य विशेषताएँ:
- आवृत्ति (Frequency): यह ट्रेन प्रतिदिन (Daily) संचालित होगी।
- कोच संरचना (Rake Composition): इस ट्रेन में कुल 09 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच होंगे, जिनमें 01 LSLRD, 04 LWS, 02 LWSCN, 01 LWRRM और 01 LWACCN कोच शामिल हैं। इसके लिए कुल 02 एलएचबी रैक की आवश्यकता होगी।
- व्यापारिक ठहराव (Commercial Stoppages): यह ट्रेन अपने मार्ग में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, मंचेश्वर, कटक, जाखपुरा, सुकिंदा रोड, हरिचंदनपुर, केंदुझर, नयागढ़, बांसपानी, देवझार, डांगोआपसी, झींकपानी, चाईबासा, राजखरसावां जंक्शन, सीनी जंक्शन, टाटानगर, औनलाजोरी जंक्शन और रायरंगपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे बोर्ड की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि इस नई ट्रेन की शुरुआत जल्द से जल्द एक सुविधाजनक तिथि पर की जाए और इसके संचालन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि क्षेत्र के यात्रियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।


