ROURKELA. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के राउरकेला दौरे के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की राउरकेला एवं बंडामुंडा शाखा के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया. संगठन के सदस्यों ने महाप्रबंधक को स्थानीय स्तर पर रेलकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र भी सौंपा. मांगपत्र में राउरकेला और बंडामुंडा के जर्जर रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत, नए रेलवे क्वार्टरों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठायी गयी है.
कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान आवासीय व्यवस्था काफी खराब स्थिति में है, जिससे रेलकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
संगठन ने राउरकेला इलेक्ट्रिक शेड के पास एक अंडरपास ब्रिज निर्माण की मांग उठाई. तर्क दिया कि राउरकेला इलेक्ट्रिक शेड एवं बंडामुंडा शेड के कर्मचारियों को आवागमन में इससे सुविधा मिल सके और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी.
इसके अलावा मांग पत्र में बंडामुंडा एवं राउरकेला रेलवे अस्पतालों की ओपीडी सेवा के समय में बदलाव कर उसे पूर्ववत समय पर करने की भी मांग की गई है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके. महाप्रबंधक ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन भी दिया है. इस दौरान डीसीएस राव, केटी शंकर, ओडिपी साहू, आरएसएस स्वामी,कैलाश खान,एचएस दास,प्रकाश कुमार दास आदि उपस्थित थे.
- BILASPUR : रेलवे कैश लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के छह आरोपी गये जेल - September 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : सरेंडर नहीं होंगे पद, ‘मैनपावर री-डिस्ट्रिब्यूशन’ पर होगा जोर, सेफ्टी और ऑपरेशनल पोस्ट पर बढ़ेगी तैनाती - September 5, 2026
- आगरा कैंट स्टेशन विवाद : जांच में चार RPF कर्मी पाए गए दोषी, कार्रवाई की अनुशंसा के बीच वीडियो वायरल - September 5, 2026




















































































