Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

काठगोदाम-देहरादून के बीच नई ट्रेन नैनी-दून जनशताब्दी शुरू

नई दिल्ली.  केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 12091/12092 काठगोदाम-देहरादून नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस (सप्ताह में पांच दिन) को झंडी दिखाई. इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्विनी लोहानी, रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक श्री गिरीश पिल्लई एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे. यह नई रेलगाड़ी काठगोदाम और देहरादून के बीच अतिरिक्त सेवा प्रदान करेगी.

इस अवसर पर, श्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘ यह नई रेलगाड़ी पर्यटन के दो महत्वपूर्ण गंतव्यों अर्थात देहरादून (मसूरी) एवं काठगोदाम (नैनीताल) को जोड़ेगी. यह नई रेलगाड़ी क्षेत्र में विकास भी लाएगी क्योंकि यह उत्तर प्रदेश में रुद्रपुर एवं मुरादाबाद जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक शहरों को भी जोड़ेगी. ‘ उन्होंने यह भी कहा कि नई रेलगाड़ी इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की भी सहायता करेगी जो उसी दिन घर पहुंच जाना चाहते हैं. उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को इस नई रेलगाड़ी सेवा आरंभ किए जाने पर बधाई भी दी.

रेलगाड़ी सेवा के समय, संरचना (कंपोजिशन) , चलने के दिन 

 

12092 काठगोदाम-देहरादून नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस 

स्टेशन

12091 देहरादून-काठगोदाम- नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस
प्रस्‍थान 05.15काठगोदामआगमन 23.50
06.05/06.10लालकुआं22.40/22.45
06.26/06.28रुद्रपुर सिटी22.01/22.03
07.40/07.42रामपुर21.18/21.20
08.22/08.30मुरादाबाद20.37/20.45
09.58/10.00नजीबाबाद18.53/18.55
11.10/11.15हरिद्वार17.30/17.35
आगमन 12.30देहरादूनप्रस्‍थान 16.15
7 घंटे 20 मिनटचलने का समय7 घंटे 25 मिनट
334 किलोमीटरदूरी334 किलोमीटर

 

1 रेलगाड़ी के चलने के दिन: सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार

2 संरचना: जीएस-3 (सेकेंड क्लास कोच), जीएससीजेड-5 (सेकेंड क्लास चेयर कार), जीएससीजेडएसी -2 (एसी चेयर कार), एसएलआर/एसएलआरडी-2 (सेकेंड क्लास लगेज/पार्सल वैन + गार्ड वैन) = 12 कोच

3 वाणिज्यिक विराम स्थल: हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद एवं हरिद्वार.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...