Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

DHANBAD : ट्रेन के उद्घाटन समारोह में विधायक का आमंत्रण किया निरस्त, … फिर रेलवे को देनी पड़ी सफाई !

Oplus_16908288
  • रेल मंत्री तक पहुंची शिकायत तब माफी मांगने पहुंचे रेलवे अधिकारी 

DHANBAD.  धनबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (13379/80) के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण रेल प्रशासन ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को भेजा था. कार्यक्रम के ठीक पहले विधायक काे यह सूचना दी गई रेलवे बोर्ड से आमंत्रण निरस्त कर दिया गया है. रेलवे के इस अप्रत्याशित कदम की शिकायत विधायक ने रेलमंत्री से की. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और घटना के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की.

उद्घाटन समारोह में आमंत्रण रद्द किए जाने से पैदा विवाद के बीच रेलवे बैकफुट पर है. धनबाद रेल मंडल सीनियर डीसीएम और डीओएम सिंह मामले में स्पष्टीकरण देने सिंह मेंशन पहुंचे और पूरे मामले पर खेद जताते हुए अपनी गलती स्वीकार की.

अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से औपचारिक माफी मांगते हुए इसे प्रशासनिक चूक बताया. रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि आगे से सभी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल, समन्वय और संचार व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि को असहज स्थिति का सामना न करना पड़े.

घटनाक्रम पर महापौर संजीव सिंह ने कहा कि यह प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि दबाव में लिया गया निर्णय प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी का ब्लड प्रेशर उनकी मौजूदगी से बढ़ रहा है तो उसका इलाज बाघमारा, धनबाद या दिल्ली में कराया जाना चाहिए था. लोकतंत्र में सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए चाहे वे पक्ष में हों या विपक्ष में. किसी को आमंत्रित कर अंतिम समय में रोकना न केवल व्यक्ति का, बल्कि उस क्षेत्र की जनता का भी अपमान है जिसने उन्हें चुनकर भेजा है.

मालूम हो कि 06 अप्रैल 2026 को धनबाद स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए पहले विधायक को विधिवत निमंत्रण भेजा गया था. हालांकि कार्यक्रम प्रारंभ होने से ठीक पूर्व उन्हें यह सूचना दी गई रेलवे बोर्ड से आमंत्रण निरस्त कर दिया गया है. विधायक ने इसे सामान्य चूक नहीं मानकर जनप्रतिनिधि का अपमान बताया. इस मामले की सूचना रेल मंत्री को दी गयी. इसके बाद रेलवे को दो अधिकारी विधायक आवास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम के लिए खेद जताया और भविष्य में ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...