Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Ranchi Bribery Case : सीबीआई ने CCI हिमांशु को रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ, कोलकता तक धड़कने तेज

  • हिमांशु शेखर का बयान और मोबाइल बन सकता है कि पूर्व सीनियर डीसीएम की गले की फांस 

 RANCHI. रांची रेलमंडल रिश्वत कांड की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है. सीबीआई की टीम सोमवार को सीसीआई (मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक) हिमांशु शेखर को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से रिमांड पर लेकर अपने कार्यालय पहुंची. यहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. अदालत ने हिमांशु शेखर को पूछताछ के लिए सीबीआई को तीन दिन का रिमांड दिया है. इस दौरान सीबीआई रिश्वत कांड से जुड़े सभी पहलूओं की तह तक पहुंचना चाहती है.

सीबीआई ने हिमांशु को 25 मार्च की शाम ठेकेदार अजय त्यागी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. सीबीआई को दी गयी शिकायत में हिमांशु के अलावा सीनियर डीसीएम का नाम भी सामने आया था. हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद सीबीआई ने सीनियर डीसीएम शुचि सिंह को जाने दिया लेकिन उनका मोबाइल एजेंसी ने जब्त कर लिया था. सीबीआई कड़ी से कड़ी जोड़कर यह पता लगाना चाहती है कि रिश्वत प्रकरण में CCI हिमांशु के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

सीबीआई के हिमांशु को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू करने की सूचना से रांची से लेकर कोलकाता के अधिकारियों की धड़कनें तेज है. पिछले कुछ दिनों में किसी ने किसी रूप से हिमांशु अथवा सीनियर डीसीएम से लगातार संपर्क में रहने वाले अधिकारियों को यह डर सता रहा है कि कहीं पूछताछ का दायरा उन तक नहीं पहुंच जाये. ऐसे में यह माना जा रहा है कि हिमांशु का बयान और जब्त मोबाइल से मिले साक्ष्य कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. ऐसे में सीबीआई दोबारा सीनियर डीसीएम को पूछताछ के लिए तलब करती है तो यह गंभीर स्थिति होगी.

RANCHI : हटिया डीआरएम ऑफिस में सीबीआई का छापा, 50 हजार रिश्वत लेते चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सीबीआई ने 26 मार्च को आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की थी. अदालत ने सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की और तब तक उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बाद में 28 मार्च को हुई सुनवाई में अदालत ने CCI को तीन दिनों की रिमांड पर पूछताछ की मंजूरी दी. जांच में नाम आने के बाद रेल प्रशासन ने पहले ही सीनियर डीसीएम शुचि सिंह को हटाकर आरसीटी भेजा गया है. उनकी जगह श्रेया सिंह नयी सीनियर डीसीएम बनायी गयी है. रेल प्रशासन के अनुसार यह बदलाव सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है.

सीबीआई फिलहाल इस पूरे मामले में रिश्वतखोरी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आयी थी कि सीबीआई आपातकालीन कोटे से जुड़े आवंटन में गोलमाल की भी जांच कर रही है. हालांकि अब तक इस मामले में सीबीआई का कोई बयान नहीं आया है.

शंकर झा बनाये जा सकते हैं रांची ACM, इसके लिए इच्छुक थे हिमांशु

हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद से ही रेलवे महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. चर्चा है कि सीसीआई हिमांशु शेखर का चयन ACM के लिए हो चुका था और उनकी पोस्टिंग होने वाली थी. वह रांची में ही पोस्टिंग चाहते थे. उन्हें सीनियर डीसीएम से सहयोग का आश्वासन भी मिला था. चर्चा है कि सीनियर डीसीएम ने इसके लिए कोलकाता में एक अधिकारी से अनुरोध भी किया था. इस बीच वह रिश्वत कांड में फंस गये. अब देखने वाली बात यह होती कि रांची में किसे नया ACM बनाया जाता है. आद्रा में भी एक ACM सेवानिवृत्त हो रहे है और पद रिक्त हो रहा है. जबकि रांची में ACM अनिल जेराई का चार साल पूरा हो चुका है. इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अनिल जेराई को आद्रा भेजकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे शंकर झा को रांची की जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि इसका अंतिम आदेश जारी होना अभी शेष है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...