Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ROURKELA : रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, नीचे से गुजर रही थी मालगाड़ी, … ऊपर लटका रहा रेलकर्मी
    रेलहंट स्पेशल

    ROURKELA : रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, नीचे से गुजर रही थी मालगाड़ी, … ऊपर लटका रहा रेलकर्मी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बिना ब्लॉक के काम कराने पर सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में, रेलकर्मी गंभीर, एडीईएन की मौजूदगी में हुई पूरी घटना
    • 56 वर्षीय वरिष्ठ रेलकर्मी बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के ही ओवरब्रिज पर कर रहे थे काम  
    • ट्रैक्शन तार की चपेट में आकर झुलसे नंदलाल, सीने, चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें, इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती 

    ROURKELA. राउरकेला रेलवे कंस्ट्रक्शन कार्यालय के समीप रेलवे कॉलोनी को राउरकेला शहर से जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज पर कार्य के दौरान आज दोपहर में एक गंभीर हादसा सामने आया है. हादसे में 56 वर्षीय रेलकर्मी नंदलाल लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए है. वे राउरकेला रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग में कारपेंटर के पद पर कार्यरत हैं. पूरी घटना एडीईएन अशेष की मौजूदगी में घटी. सवाल यह उठता है कि अधिकारी की मौजूदगी में बिना सुरक्षा उपाय रेलकर्मी को ओवरब्रिज पर काम करने के लिए कैसे चढ़ा दिया गया ?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राउरकेला आईओडब्लू विभाग के अधिकारी के निर्देश पर नंदलाल लकड़ा को फुट ओवरब्रिज पर कार्य के लिए भेजा गया था. शाम करीब चार बजे कार्य के दौरान अचानक ब्रिज का एक स्लैब धंस गया. संतुलन बिगड़ते ही नंदलाल लकड़ा नीचे गिरने से बचने के लिए ब्रिज के एक लोहे के ढांचे को पकड़कर लटक गए. उसी समय नीचे से एक मालगाड़ी गुजरने लगी, जिससे उनकी जान पर बन आई.

    GM/SER … ये प्रशासनिक हित के तबादले हैं या डील !

    मालगाड़ी के गुजरने तक नंदलाल लकड़ा किसी तरह जान बचाने के लिए झूलते रहे. इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य रेलकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें ऊपर खींच लिया. बताया गया है कि इस दौरान वे ट्रैक्शन तार की चपेट में भी आ गए, जिससे उनके सीने, चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आईं और वे झुलस गए. घटना के तुरंत बाद घायल रेलकर्मी को राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बर्न/इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

    सूत्रों के अनुसार, फुट ओवर ब्रिज पर कार्य के दौरान रेलवे की ओर से न तो ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था और न ही घायल रेल कर्मी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी. रेल कर्मी बिना कोई सेफ्टी बेल्ट की ही कार्य में जुटे हुए थे. इससे यह गंभीर सवाल उठता है कि बिना ब्लॉक लिए और चलती ट्रेनों के बीच किस अधिकारी के निर्देश पर इतना जोखिम भरा कार्य कराया जा रहा था ? क्या इंजीनियरिंग विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था?

    Urban Bank : अब शेयरधारक ही बन सकेंगे डायरेक्टर, नागपुर AGM का प्रस्ताव सहकारिता मंत्रालय से स्वीकृत

    इस घटना ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. रेलकर्मियों के बीच चर्चा है कि कारपेंटर पद पर कार्यरत कर्मचारी को लोहे के पुल पर क्यों लगाया गया था? इतनी ऊंचाई पर 56 वर्षीय वरिष्ठ रेलकर्मी को बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम देना लापरवाही नहीं तो और क्या है? हादसे के बाद रेल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है. उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी और रेलकर्मी की जान खतरे में न पड़े.

    पहले भी गैरजिम्मेदारी के लिए स्पष्टीकरण देते रहे है एडीईएन अशेष 

    2007 के 22 जुलाई के दिन चक्रधरपुर रेलमंडल के जराइकेला रेलवे स्टेशन के निकट राउरकेला से हावड़ा के तरफ जाने वाली इस्पात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. जिस दौरान तत्कालीन सेक्शनल इंजीनियर अशेष को चार्टशीट दी गई थी. फिलहाल अशेष राउरकेला में एडीईएन के पद पर कार्यरत है. आश्चर्य की बात इह है कि ब्रिज में दुर्घटना हुई उस दौरान एडीईएन अशेष भी घटनास्थल पर ही मौजूद थे. जिसे लेकर चर्चा बनी हुई है कि एडीईएन के मौजूदगी में बिना ब्लॉक लिए ब्रिज में मरम्मत कार्य कियू किया जा रहा था.

    56-year-old railway worker Nandlal Lakra was seriously injured. ckp div HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board Railway IOW Department RAILWAY NEWS railway overbridge RAILWAY SAFTY rourkela SER इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleUrban Bank : अब शेयरधारक ही बन सकेंगे डायरेक्टर, नागपुर AGM का प्रस्ताव सहकारिता मंत्रालय से स्वीकृत
    Next Article सीएम योगी ने किया ‘सनातन का महाकुंभ’ का विमोचन, बोले- युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group