रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह एक हादसे में रेलवे टेक्नीशियन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा प्लेटफार्म नंबर 6 के पास हुआ. इस मामले में रेल पुलिस दुर्घटना के साथ ही आत्महत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है.
मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे. अजय कुमार रविवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे. घटना सुबह लगभग 9 बजे की है, जब किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी. इसी दौरान अजय कुमार उसकी चपेट में आ गए.
जीआरपी दुर्ग के कर्मियों और स्थानीय स्टाफ की मदद से सुबह लगभग 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच रेलवे प्रशासन और जीआरपी द्वारा की जा रही है. सहकर्मियों के मुताबिक अजय कुमार एक कर्मठ कर्मचारी थे.
- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑन स्पॉट किया ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नयी वेबसाइट - June 12, 2026
- रेल एवं कर्मचारी हित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : SER/GM - May 14, 2026
- रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टरों द्वारा ट्रैक क्लीयरेंस नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई, दिया ये निर्देश - April 12, 2026
















































































