Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Bomb on the train : बम की अफवाह के बाद भुसावल में रोकी गयी Mahanagari Express, महाराष्ट्र के स्टेशनों पर हाई अलर्ट

  • ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘आईएसआई’ और ट्रेन में बम होने का लिखा संदेश देखने के बाद एक्शन में रेलवे 

MUMBAI. . वाराणसी से मुंबई आ रही महानगरी एक्सप्रेस (22178) में बुधवार को सुबह जैसे ही भुसावल स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन में बम की अफवाह से खलबली मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे डिब्बे की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं संदिग्ध वस्तु न मिलने से सुरक्षा एजेंसियों और मध्य रेलवे ने राहत की सांस ली. इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया. इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इस घटना की छानबीन कर रहे अधिकारी ने बताया कि महानगरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के शौचालय में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘आईएसआई’ और ट्रेन में बम होने का संदेश हाथ से लिखा गया था. भुसावल स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले एक यात्री ने यह संदेश देखा. उसने तुरंत गार्ड को सूचित किया. सुरक्षा विभाग को सूचित करने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस और डॉग स्क्वायड तुरंत भुसावल स्टेशन पहुंचे. सुबह 8.30 बजे भुसावल स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही पूरी ट्रेन, कोच, सामान के डिब्बे और यात्रियों के बैग की जांच की गई. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली. हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद, ट्रेन का निरीक्षण किया गया और सुबह करीब 9 बजे उसे मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया.

इस घटना के बाद भुसावल, जलगांव, नासिक, मनमाड और मुंबई मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया गया है. यात्रियों में भय का माहौल है और रेल प्रशासन की सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. यह संदेश महज़ एक शरारत है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश है, इसकी जांच जारी है और रेलवे व पुलिस विभाग ने साइबर विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू कर दी है.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीबीआई ने SrDCM का मोबाइल जब्त किया, तमाम बिंदुओं पर जांच एजेंसी कर रही पड़ताल  मार्च क्लोजिंग के नाम पर रोक दी गयी हैं...