Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

स्वच्छता सुधार में टाटानगर स्टेशन देश में तीसरे स्थान पर

  • ओवर ऑल रैंकिंग में मिला 19वां स्थान, झारखंड में पहले नंबर पर

जमशेदपुर. रेल मंत्रालय ने देश के रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रिपोर्ट-2018 जारी की है. टाटानगर स्टेशन को ए1 और ए श्रेणी वाले स्टेशनों में 19वां स्थान मिला है. इस बार के सर्वे में स्वच्छता को लेकर तेजी से हो रहे सुधार वाले स्टेशनों की सूची भी जारी की गई है. टाटानगर ने पिछले साल की अपेक्षा 255.6 अंक की बढ़त से 871.8 अंक हासिल कर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया. साफ, सफाई, स्वच्छता में टाटानगर की सफलता से चक्रधरपुर मंडल में खुशी है. डीआरएम छत्रसाल सिंह ने इसके लिए टाटानगर और मंडल के अधिकारियों को बधाई दी है. टाटानगर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में भी दूसरे स्थान पर है. पहला स्थान बिलासपुर को मिला है. चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर नंबर वन है.

ए1 श्रेणी के 75 स्टेशनों में से टाटानगर को मिली रैंकिंग
टाटानगर को ए1 श्रेणी के 75 स्टेशनों में से रैंकिंग मिली है. वहीं, ए श्रेणी वाले 332 स्टेशनों में से रांची रेलवे स्टेशन को 173वां स्थान मिला है. टाटानगर ने स्वच्छता के मामले में दो वर्ष पूर्व गरिमा को फिर हासिल कर ली है. 2016 के सर्वे में टाटानगर को देशभर में 19वां स्थान मिला था, लेकिन 2017 में 39वें पायदान गिरावट के साथ रैंकिंग 58वें स्थान पर जा पहुंची थी. लेकिन 2018 में टाटानगर फिर 39 पायदान ऊपर पहुंच गया.

ए1 में धनबाद को 63वां और ए में रांची 173वां स्थान मिला
टाटानगर रेलवे स्टेशन पूरे झारखंड में स्वच्छता के मामले में नंबर वन पर है. टाटानगर को यह ताज स्वच्छता सर्वे के जारी रिपोर्ट के आधार पर मिला है. देशभर के ए1 श्रेणी के 75 स्टेशनों में टाटानगर को 19वां स्थान मिला, जबकि धनबाद को 63वां स्थान मिला है. वहीं, ए श्रेणी वाले 332 स्टेशनों में रांची स्टेशन को स्वच्छता के मामले में 173वां स्थान मिला है. अगर दोनों श्रेणी के स्टेशनों को मिलाकर कर बात करें तो पूरे झारखंड में टाटानगर नंबर स्वच्छता के मामले में नंबर वन पर है.

साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और पार्किंग के कायाकल्प की बदौलत 39 पायदान की छलांग

इस साल जारी देशभर के रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रिपोर्ट में टाटानगर को देशभर के ए व ए-1 श्रेणी वाले स्टेशनों में 19वां स्थान मिला है. इस बार के सर्वे में स्वच्छता को लेकर तेजी से हो रहे सुधार वाले स्टेशनों की सूची भी जारी की गई है, जिसमें टाटानगर ने 871.8 अंकों के साथ देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. 2016 के सर्वे में टाटानगर को देशभर में 19वां स्थान मिला था, लेकिन 2017 में स्टेशन 58वें स्थान मिला. लेकिन व्यवस्था में सुधार के बाद इस साल फिर टाटानगर ने ओवरऑल रैकिंग में 39 पायदान की छलांग लगाई है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में टाटानगर दूसरे स्थान पर है. पहला स्थान बिलासपुर को मिला है.  इस बार के सर्वे में टाटानगर का साथ यात्रियों ने खूब दिया है. सर्वे के दौरान टीम ने यात्रियों से फीडबैक लिया है. तीन स्तर पर किए गए सर्वे में नीतिगत निर्णय में 282.19, डायरेक्ट ऑब्जरवेशन 280 और यात्री फीडबैक से 309.58 अंक प्राप्त हुआ है. सर्वेक्षण की तीसरी रिपोर्ट में 407 स्टेशन कवर किए गए हैं.

ए-1 श्रेणी स्टेशन (75 में से)

पहला जोधपुर उत्तर-पश्चिमी रेलवे
दूसरा जयपुर उत्तर-पश्चिमी रेलवे
तीसरा तिरुपतिदक्षिण-मध्य रेलवे

स्वच्छता में तेजी से सुधार हो रहे टॉप थ्री रेलवे स्टेशन

पहला- भोपाल
दूसरा- दरभंगा
तीसरा- टाटानगर

2016 में पहला और दूसरा सर्वेक्षण 2017 में हुआ 

स्टेशन की रैंकिंग

1 – जोधपुर
2 – जयपुर
3 – तिरुपति
4 – विजयवाड़ा
5 – आनंद विहार
6 – सिकंदराबाद
7 – बांद्रा
8 – हैदराबाद
9 – भुवनेश्वर
10 – विशाखापटनम

टाटानगर स्टेशन रैंकिग में 19वें पायदान पर है

सभार भास्कर से

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...