Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Korba में बड़ा रेल हादसा टला, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के नीचे फंसा लोहे का एंगल, जाने आगे क्या हुआ…
    रेल न्यूज

    Korba में बड़ा रेल हादसा टला, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के नीचे फंसा लोहे का एंगल, जाने आगे क्या हुआ…

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 10, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Korba. कोरबा-चांपा रेल मार्ग पर एक बड़ी रेल दुर्घटना उस समय टल गई, जब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे अचानक एक भारी लोहे का एंगल फंस गया. यह घटना गुरुवार को मड़वारानी स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही थी. अचानक जोरदार आवाज और झटके महसूस करते ही यात्री घबरा गए, लेकिन समय रहते लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया.

    रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पटरियों पर एक बड़ा और भारी लोहे का एंगल पड़ा था, जो ट्रेन के दोनों पहियों के बीच फंस गया. यदि ट्रेन कुछ और दूरी तक आगे बढ़ती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. यात्रियों और ट्रेन स्टाफ की सतर्कता से एक बड़ी जनहानि टल गई.

    घटना वाले ट्रैक के पास ही एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रहा यह लोहे का एंगल लापरवाही के चलते ट्रैक पर गिर गया होगा. इस गंभीर चूक ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों में बरती जा रही सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की गहन जांच की गई. कोरबा रेलवे के एआरएम उत्कर्ष गौरव ने बताया, “ट्रैक पर कुछ समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया है. किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई और ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया है.”इस घटना में लोको पायलट की समय पर की गई कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया. ट्रेन को बिना किसी क्षति के सुरक्षित रोक लिया गया और यात्रियों को भी किसी तरह की चोट या असुविधा नहीं हुई.

    रेलवे द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह देखा जा रहा है कि आखिर यह एंगल ट्रैक पर कैसे गिरा और कौन इसके लिए जिम्मेदार है.

    A major train accident was averted in Korba as an iron angle got stuck under the Chhattisgarh Express. Find out what happened next. INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleFirozabad : टूंडला नगर में निर्माणाधीन रेलवे पुल की शटरिंग गिरी, 5 मजदूर दबे, जाने कैसे हुआ हादसा…
    Next Article ROURKELA में CBI ने बंडामुंडा RPF पोस्ट के कांस्टेबल को 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा, सस्पेंड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group