Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

उत्तर प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, वाराणसी से मेरठ की 782 KM दूरी 11.50 घंटे में पूरा करेगी

VARANASI. उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेरठ के बीच वाराणसी कैंट(जंक्शन )रेलवे स्टेशन से बुधवार को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई. प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’,महापौर अशोक तिवारी,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा.

यह ट्रेन मेरठ से बुधवार सुबह 6.35 बजे वाराणसी के लिए और वाराणसी से सुबह 9.10 बजे ट्रेन नंबर 22489 मेरठ के लिए रवाना हो गई. पहले दिन चेयर कार में 58 फीसदी और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 45 फीसदी यात्री वाराणसी से मेरठ सिटी और अन्य स्टेशनों गए. रेलवे के अफसरों के अनुसार वाराणसी- मेरठ सिटी वंदेभारत पहले लखनऊ जंक्शन तक आती थी. इस गाड़ी को विस्तार देकर बुधवार से वाराणसी से चलाया गया.

वंदेभारत 782.22 किलो मीटर की दूरी लगभग 11.50 घंटे में पूरी करेंगी. गाड़ी संख्या-22490 मेरठ सिटी-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सुबह 8.35 बजे मुरादाबाद और 10.04 बजे बरेली पहुंचेगी. दोपहर 1.45 बजे लखनऊ जंक्शन पर आगमन होगा. शाम 3.53 बजे अयोध्या आएगी. और शाम 6.25 बजे तक वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या- 22489 वाराणसी-मेरठ सिटी वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 9.10 बजे रवाना होगी. पूर्वाह्न 11.40 बजे अयोध्या के बाद दोपहर 1.40 बजे लखनऊ आएगी. शाम 5.13 बजे बरेली स्टेशन पर आंशिक ठहराव होगा. फिर शाम 6.50 बजे मुरादाबाद से रात 9.05 मेरठ सिटी पहुंचेगी. ट्रेन के उद्घाटन के अवसर एडीआरएम बृजेश कुमार यादव, स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...