Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

KHARAGPUR : रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बीम गिरने से दबकर 8 साल के बच्चे की मौत

  • — रेल एसपी ने कहा, कार्य में सुरक्षा उपायों की जांच के बाद तय की जायेगी एजेंसी की जवाबदेही 

KHARAGPUR. खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रखे लोहे के बीम से कुचलकर एक आठ साल के बच्चे की मंगलवार की दोपहर दर्दनाम मौत हो गयी. अब तक मिली सूचना के अनुसार खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत परियोजना का काम चल रहा है. परियोजना के काम के लिए प्लेटफॉर्म संख्या पांच और छह के बीच लोहे की बीम रखी गई थी.

मंगलवार की दोपहर में आठ साल का एक बच्चा लोहे की बीम पर खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक बीम बच्चे पर गिर गई. उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा कुचल गया. खबर मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में बच्चे को बाहर निकालकर खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि डाक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

खड़गपुर एसआरपी देवश्री सान्याल ने इस मामले को दुखद बताया है. उन्होंने बताया कि वह घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं. डीएसपी और ओसी ने घटनास्थल की जांच की है. यह देखा जा रहा है कि घटना किन कारणों से घटी और कार्य एजेंसी ने सुरक्षा को लेकर क्या-क्या एहतियाती उपाय किये थे? पूरी तरह जांच के बाद घटना को लेकर जवाबदेही तय की जायेगी.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...