Ahmedabad. अहमदाबाद को हरा-भरा बनाने और बनाये रखने का सरकार और विविध NGO का प्रयास अब सफल होता दिख रहा है. शहर में भी विभिन्न प्रकार के पक्षियों के कलरव गूंजने लगे हैं, यह एक दिन में नहीं हुआ है बल्कि इसके पीछे कई लोगों की वर्षो की मेहनत शामिल हैं.
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर शिलज, आर्यमन बंगलो के पास के एक विशाल प्लॉट में सेव अर्थ NGO से संध्या यादव & टीम, राज यश NGO जलपा बेन & टीम, सिग्नेट वन (आई टी कंपनी) से सुश्री वृष्टि & टीम, निरमा व PDPU कॉलेज के विद्यार्थी और रेलवे से J.C. बैंक डायरेक्टर संजय सूर्यबली & टीम* तथा अन्य समाज सेवी लोगो ने मिलकर पाैधारोपण किया.
इस अभियान में सेव अर्थ एनजीओ के अमित, सुनील, कृणाल के अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहयोग किया. सेव अर्थ NGO के सहयोग से रेलवे परिसर के अलावा शहर में लगातार पौधारोपण अभियान का असर रहा कि अब पेड़ों पर पंक्षियों के कलरव गूंजने लगे है. इससे एनजीओ के लोग काफी उत्साहित है और पौधारोपण अभियान को लगातार चलाने का प्रण लिया है.
















































































