Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे ट्रैफिक के प्रशिक्षु अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, ईमानदारी व जनसेवा की भावना से कर्तव्य पालन की दी सीख

Lucknow : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक दल ने अतिरिक्त महानिदेशक संजय त्रिपाठी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे इन युवा अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश जैसे गतिशील और घनी आबादी वाले राज्य में आर्थिक विकास को गति देने, क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाने और समावेशी विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि वे नवाचार को अपनाएं और उभरती हुई तकनीकों का उपयोग करके यात्री सेवाओं, सुरक्षा और संपूर्ण रेलवे प्रणाली की दक्षता को बेहतर बनाएं.

उन्होंने अधिकारियों को अपने करियर में ईमानदारी, पेशेवर प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना से अपने कर्तव्य का पालन करने पर जोर दिया. अतिरिक्त महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने बताया कि यह भेंट परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रही.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...