Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » VADODARA : गुजरात मेल हादसे से बची, वडोदरा के पास ट्रैक चेंज प्वाइंट क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन परिचालन प्रभावित, मामले को रफा-दफा करने का प्रयास
    बोर्ड/जोन

    VADODARA : गुजरात मेल हादसे से बची, वडोदरा के पास ट्रैक चेंज प्वाइंट क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन परिचालन प्रभावित, मामले को रफा-दफा करने का प्रयास

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    VADODARA. वडोदरा डिवीजन के वडोद स्टेशन पर बीते सोमवार को ट्रैक चेंज प्वाइंट की तकनीकी गड़बड़ी और असुरक्षित प्रक्रिया अपनाने के कारण गुजरात मेल दुर्घटनाग्रस्त होते-होते रह गयी. हालांकि स्थायी मार्ग निरीक्षक और सिग्नल विभाग की प्रारंभिक और संयुक्त रिपोर्ट में इसे लापरवाही के रूप में चिह्नित किया गया, जिसमें बताया गया कि असुरक्षित प्रक्रिया अपनाये जाने से अहमदाबाद जाने वाली गुजरात मेल हादसे से बच गयी. हालांकि इस रिपाेर्ट पर असहति जताते हुए परिचालन विभाग ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.

    रिपोर्ट में यह बताया गया है कि सोमवार को एक इंजन को सुबह 3.40 बजे प्रभावित बिंदु को पार करना था, लेकिन कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी का पता लगा लिया था. इसके बाद स्टेशन मास्टर और पॉइंट्समैन ने सुबह 4.10 बजे बिंदु को मैन्युअल रूप से क्लैंप करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें चूक रह गयी. तभी गुजरात मेल आयी और उसे 10 किमी/घंटे की सावधानीपूर्वक गति से अवलोकन के तहत गुजारने की अनुमति दी गई.

    ट्रेन के पार होने के दौरान एक असामान्य आवाज पॉइंट्समैन ने सुनी और लोको पायलट को लाल झंडी दिखाकर रुकने का संकेत दिया. तब तक ट्रेन का इंजन और पहले डिब्बे का आधा हिस्सा प्वाइंट को पार कर चुका था. इसके बाद कर्मचारियों ने क्लैंप को ठीक किया और ट्रेन के सुरक्षित मार्ग के लिए बिंदु को रीसेट किया. इस तरह सुबह 4.40 बजे गुजरात मेल को आगे की ओर रवाना किया गया. हालांकि गलत और असुरक्षित प्रक्रिया अपनाये जाने के कारण ट्रैक चेंज पोईंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    कॉसन से चलायी गयी ट्रेनें, मामले को रफा-दफा करने का प्रयास  

    रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रैक चेंज पोईंट के क्षतिग्रस्त होने के बाद दिन भर कॉसन के साथ ट्रेनों का परिचालन कराया गया. हालांकि इस मामले में लापरवाही की जांच और हुए नुकसान पर रेलवे अधिकारी फिलहाल मौन हैं? इस मामले में अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गयी है? न ही किसी तरह की जांच कार्रवाई की शुरू करायी गयी है? एक ट्रेन हादसे का गवाह बनाने की आशंका के बीच सेफ्टी से चूक के इस गंभीर मामले में अधिकारियों का मौन गंभीर चिंताओं  को उजागर करता है.

    जवाबदेही तय करने की मांग 

    विभागीय लोगों का कहना है कि घटना की पूरी जवाबदेही स्टेशन मास्टर की है जिसने ट्रैक चेंज पोईंट को ठीक से क्लैम्प नहीं किया और गुजरात मेल हादसे से बच गई. इसके  बाद भी ट्रैफिक विभाग मनमानी कर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास कर रहा है. इसके लिए जिम्मेदारी तय कर उचित कार्यवाही करने की मांग भी दबी जुबान से की जा रही है.

    attempt to hush up the matter train operations affected due to damage to track change point near Vadodara VADODARA: Gujarat Mail escapes accident
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी डिरेल्ड, दो ट्रैकों पर आवाजाही प्रभावित
    Next Article Jharkhand Railway Station Innogration: पीएम मोदी ने झारखंड में तीन पुनर्विकसित ‘अमृत भारत स्टेशन’ का किया उद्घाटन, जानें कौन हैं ये रेलवे स्टेशन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group