Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : खड़गपुर डिवीजन में पॉइंट्स मैंन और गेट कीपर के खाली पदों को भरने पर बनी सहमति
    बोर्ड/जोन

    SER : खड़गपुर डिवीजन में पॉइंट्स मैंन और गेट कीपर के खाली पदों को भरने पर बनी सहमति

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • खड़गपुर मंडल रेल प्रशासन एवं ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के बीच वार्ता, लिये गये कई निर्णय 
    • रेलवे कॉलोनियों की चहारदीवारी कराने, गंभीर मरीजों को अविलंब रेफर करने का दिया गया प्रस्ताव 
    • क्रू एवं गार्ड लॉबी की क्षमता बढ़ाने, रनिंग स्टाफ के लॉन्ग आवर्स को नियंत्रित कर प्रोपर रेस्ट देने की मांग

    KHARAGPUR. डीआरएम केआर चौधरी की अगुवाई में शुक्रवार 2 मई को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के साथ आयोजित बैठक में डिवीजन स्तर पर कई निर्णयों पर आम सहमति बनी. महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने यूनियन की ओर से प्रबंधन का ध्यान कई मुद्दों पर दिलाया जिस पर सार्थक पहल करने पर सहमति भी बनी.

    बैठक में खड़गपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत रेलवे कालोनियों की चहारदीवारी से घेराबंदी करने, रेलवे समपार फाटकों पर शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था करने, गंभीर मरीजों को अविलंब रेफर करने, दूर दराज के स्टेशनों पर मोबाइल मेडिकल वाहन की सुविधा देने, कार्य स्थल पर महिला कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम सह सुविधा केंद्र बनाने, सभी कार्यालय को वातानुकूलित करने,  लंबित यात्रा भत्ता का भुगतान तत्काल कराने, पुराने जर्जर रेलवे आवासों को तोड़कर सुविधा युक्त आवास का निर्माण कराने का प्रस्ताव संघ ने दिया.

    इस दौरान रेलवे कालोनियों में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था के लिए छत पर टैंक लगाने, चिकित्सीय आवश्यकता के अनुसार रेलकर्मियों को आवासों में एसी कनेक्शन उपलब्ध कराने, आवासीय भत्ता/एचआरए उपलब्ध करवाने, मंडलीय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली के अलावा  आपातकालीन वार्ड में 24 घंटे सेवा निष्पादन कर्मचारी की बहाली पर चर्चा की गयी.

    संघ की ओर से उम्मीद कार्ड वाले रोगियों को भी समान इलाज की सुविधा देने की मांग की गयी. हल्दिया सेक्शन में टाइप II , III एवम् Iv टाईप के रेलवे आवासों का निर्माण कराने, खड़गपुर संयुक्त क्रू एवं गार्ड लॉबी की क्षमता का विस्तार करने, चालक दल एप में हिंदी भाषा की सुविधा देने, रनिंग स्टाफ के लॉन्ग आवर्स को नियंत्रित करने, छह दिन की छुट्टी के बाद नियमानुसार रेस्ट प्रदान करने, टिकियापाड़ा में विशेष रेलवे आवासों का निर्माण कराने, रेस्ट हाउस एवं अधीनस्थ विश्राम गृह को एसी व सुविधा युक्त बनाने, रेलवे आवासों की मरम्मती में केंद्रीयकृत ऑन लाइन निगरानी व्यस्था सुनिश्चित कराने और रेलवे सभागारों की बुकिंग राशि को घटाने की मांग भी संघ ने की.

    चांदमारी रेलवे कालोनी को सुविधायुक्त बनाने , खड़गपुर कोचिंग डिपो एवं नीमपुरा में कार्यरत समस्त रेल कर्मियों का एक समान उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा अधिकारी विश्राम गृह के ऑनलाइन के अलावा मैन्युअल बुकिंग के दौरान होने वाली दुरुपयोग की जांच कराने की  मांग भी संघ ने की.

    बैठक में शामिल संघ के पदाधिकारी 

    ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन के अलावा में खड़गपुर मंडल सचिव गणेश प्रसाद शिवहरे, अध्यक्ष मुन्ना कुमार मांझी, कार्यकारी अध्यक्ष एस पुनीता, संयुक्त सचिव प्रसनजीत कर, संतोष कुमार, पुलेंद्र कुमार, कृष्णनाथ शर्मा, सहायक सचिव प्रकाश चंद्र बोस, विनोद कुमार प्रसाद, ऑडिटर संजीव कुमार, सदस्य सुमन कुमारी साह, राकेश कुमार, मुकेश कुमार ठाकुर, अर्निवाण घोष, शाहीद हुसैन , परशुराम महतो , एम शशि कुमार, अध्यक्ष खड़गपुर वर्कशॉप एम वेणुगोपाल, उपाध्यक्ष वर्कशॉप कमलेश कुमार ठाकुर.

    मंडल रेल प्रशासन की टीम 

    मंडल रेलवे प्रशासन की ओर से डीआरएम के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), मंडल अभियंता मुख्यालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ( सामान्य) वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परी.) , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता.

    SER: Agreement reached on filling the vacant posts of Points Man and Gate Keeper in Kharagpur Division several decisions taken Talks between Kharagpur Division Railway Administration and OBC Railway Employees Union
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleDRM KHARAGPUR ने हिजली-रानीताल सेक्शन के स्टेशनों का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं पर रहा फोकस
    Next Article Chhattisgarh : स्टेशन की जगह कहां पहुंच गई ट्रेन… लोको पायलट ने लगायी इमरजेंसी ब्रेक, मचा हड़कंप, जाने क्या हुआ ….
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group