Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Pamban Bridge में दिखती है देश की बुलंदी, चिनाब और अंजी ब्रिजों ने देश का मस्तक किया ऊंचा
बोर्ड/जोन

Pamban Bridge में दिखती है देश की बुलंदी, चिनाब और अंजी ब्रिजों ने देश का मस्तक किया ऊंचा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 6, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

जब देश का नेतृत्व मजबूत होता है और नए विजन के साथ काम करता है तो नए कीर्तिमान बनते हैं. ऐसी संरचनाएं तैयार होती हैं, जिस पर देश गर्व करे, जिसे देख हर नागरिक अपना सीना चौड़ा कर ले और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना सर्वोत्कृष्ट देने हेतु प्रेरित हो जाए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा ही शक्तिशाली और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है. विगत 10 वर्षों में राष्ट्र ने अनेक नई ऊंचाइयों को छुआ है. देश की जीवन रेखा भारतीय रेल ने भी इस अवधि में नए प्रतिमान गढ़े हैं. वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत की त्रिवेणी से देश की ट्रेनों को एक नया विकसित आयाम प्राप्त हुआ है. कश्मीर तक सीधी ट्रेन चलाने के लिए चिनाब और अंजी ब्रिजों के निर्माण से देश का मस्तक ऊंचा हुआ है. इसी क्रम में दक्षिण में रामेश्वरम को देश की मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए बनाए गए नए पांबन पुल से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई पहचान मिली है.

के अन्नामलाई, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी व तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष हैं.

आधारभूत संरचनाओं की मजबूती के लिए बनाई जा रही बड़ी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने से यह बात साबित हो गई है कि देश की विकास की धारा और उसकी गति सही दिशा में है. समुद्री लहरों की चुनौती को पार करते हुए पुल का निर्माण करना एक दुष्कर कार्य माना जाता है. इस प्रकार के कार्य को संपादित करने में सामान्यतः दशकों लग जाते हैं जिससे परियोजना की लागत भी कई गुना बढ़ जाती है. लेकिन प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन कि जिन परियोजनाओं का वह शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी वही करते हैं, ने देश की ब्यूरोक्रेसी और टेक्नोक्रेसी को सही समय पर योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांबन पुल का शिलान्यास 2019 में किया था.

5 वर्षों की अवधि में रामेश्वरम और भारत की मुख्य भूमि के बीच समंदर के ऊपर नया पुल बनकर तैयार हो गया. और अब नरेन्द्र मोदी ही इस पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इससे पूरे देश में उत्साह है. 2.08 किलोमीटर लंबा यह पुल कई मामलों में विशिष्ट है. इस पुल में 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मी का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है. यह पुराने पुल की तुलना में तीन मीटर ऊंचा है जिससे बड़े जहाज को पार करने में भी सुगमता होगी. इसके सब-स्ट्रक्चर में 333 पाइल्स है और इसकी संरचना इस तरह से तैयार की गई है कि वर्षों तक रेलवे एवं समुद्री परिचालन सुरक्षित तरीके से होता रहे. इस पुल में एंटी कोरोजन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. पॉलीसिलाक्सासिन पेंट, उन्नत किस्म का स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंनफोर्स प्लास्टिक के उपयोग से पुल को ऐसी मजबूती मिली है कि यह दीर्घकाल तक टिकाऊ रहेगा.

पांबन पुल के निर्माण से भारत की डिजाइन एवं सर्टिफिकेशन में तकनीकी श्रेष्ठता स्थापित हुई है. पूरा विश्व अब यह जान गया है कि आईआईटी चेन्नई और आईआईटी बॉम्बे जैसी संस्थाएं समुद्री पुल के डिजाइन का चुनौतीपूर्ण कार्य मुस्तैदी के साथ करने में सक्षम हैं.

रामेश्वरम द्वीप भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग है. श्री रामेश्वरम लिंग की स्थापना रामायण काल में प्रभु श्री राम द्वारा की गई. माता सीता की खोज में लंका जाने के क्रम में प्रभु श्री राम रामेश्वरम में रुके और फिर समुद्र पर पुल बनाने से पहले भगवान शिव की आराधना की. श्री रामेश्वरम स्थित शिवलिंग और श्री रामेश्वरम मंदिर से करोड़ों भारतीयों की आस्था जुड़ी हुई है. प्रत्येक वर्ष लाखों लोग प्रभु के दर्शन के लिए रामेश्वरम जाते हैं. नए पांबन पुल के निर्माण के साथ ही एक बार फिर से पूरे देश से रामेश्वरम की सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है जिससे रामेश्वरम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को काफी लाभ होगा. इससे रामेश्वरम की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा.
वस्तुतः भारत की प्रगति, नवाचार और विरासत का एक साथ प्रतिनिधित्व करने वाला नया पांबन पुल देश के इंजीनियरिंग कौशल और मजबूत नेतृत्व का प्रतिनिधि भी बन गया है.

लेखक के अन्नामलाई, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी व तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष हैं.

Spread the love
Chenab and Anji Bridges made the country proud The Pamban Bridge reflects the country's glory
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticlePamban Bridge: PM मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी
Next Article West Bengal : रेलवे के बंगला नंबर 677 पर भाजपा नेता का अवैध कब्जा! , तृणमूल नेता ने नैतिकता पर उठाये सवाल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group