नई दिल्ली. रेल यात्रियों को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. आने वाले दिनों में गरीब रथ एक्सप्रेस का किराया बढ़ सकता है. ये भी ध्यान देने की बात है कि गरीब रथ एक्सप्रेस को उन लोगों के लिए चलाया गया था, जिनके लिए राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का किराया थोड़ा ज्यादा है. लेकिन अब इस वातानुकूलित ट्रेन के किराए में इजाफे की तैयारी हो रही है. इतना ही नहीं गरीब रथ के बाद ये बढ़ोतरी दूसरी ट्रेनों में भी लागू हो सकती है. इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है बेडरोल की कीमतों में बढ़ोतरी.
आम आदमी के लिए सस्ते किराये की सुविधा के साथ शुरू की गई वातानुकूलित ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस के टिकट के दाम में ही बेडरोल का दाम जल्द ही जोड़ा जा सकता है. रेलवे एक दशक पहले तय हुए बेडरोल के 25 रुपए के किराये को भी बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिससे किराये में खासी बढ़ोतरी हो सकती है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कपड़े के रखरखाव की लागत में तीव्र बढ़ावा होने से यह समीक्षा दूसरी ट्रेनों में भी लागू हो सकती है. गरीब रथ ट्रेनों की तरह दूसरी ट्रेनों में भी बेडरोल की कीमतों में एक दशक में कोई इजाफा नहीं हुआ है.
उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के कार्यालय से एक नोट आने के बाद यह विचार किया जा रहा है. इस नोट में पूछा गया था कि गरीब रथ में किराये का पुनरीक्षण क्यों नहीं किया गया और अनुशंसा की कि बेडरोल की लागत को ट्रेन के किराये में शामिल किया जाए.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































