Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Loco Pilot से करायी लगातार 60 घंटे की ड्यूटी, मालगाड़ी छोड़कर उतरे तो किये गये बुकअप, तबीयत बिगड़ी

Bareilly. 60 घंटे की लगातार ड्यूटी से परेशान बरेली लॉबी के लोको पायलट अभिनव बरेली कैंट पर मालगाड़ी से उतर गये और सूचना देकर घर चले गये. मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारी ने इस घटना के बाद बुधवार को लाेको पायलट अभिनव कुमार को बुकअप किया और बुलाकर फटकार लगायी. इससे अभिनव आफिस में ही बेहोश होकर गिर गए. आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मीडिया सूत्रों के अनुसार नौ फरवरी को अभिनव कुमार और रविंद्र मालगाड़ी लेकर निकले थे. दोनों लगातार 60 घंटे ड्यूटी करते रहे. इस दौरान उन्हें कोई ऑफ नहीं मिला. मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे दोनों ने मालगाड़ी लेकर बरेली कैंट स्टेशन पहुंचे. यहां तबीयत बिगड़ने की बात बताकर लोको पायलट अभिनव मालगाड़ी को बरेली कैंट स्टेशन पर ही छोड़कर घर चले गये.

इस अप्रत्याशित घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को दी. मंडल अधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता माना और लोको पायलट अभिनव को बुकअप किया गया. यहां बुधवार को अभिनव पहुंचे और परेशानी बतायी. बताया जाता है कि अधिकारी लोको पायलट की बात सुनने को तैयार नहीं थे. पहले तो उन्हें फटकार लगायी फिर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

इस बीच अभिनव आफिस में बेहोश होकर गिर पड़े. यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गयी. आनन- फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्हें  भर्ती कराया गया. उन्हें कुछ घंटों बाद होश आया. परिजनों ने इसे मानसिक प्रताड़ना का मामला बताते हुए इसकी शिकायत रेलमंत्री से करने की बात कही है. हालांकि अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है.

अप्रैल 2022 में भी बरेली में ओवरटाइम से परेशान पायलट ने छोड़ दी थी मालगाड़ी  

मालगाड़ी के लोको पायलट ओवरटाइम ड्यूटी से परेशान होते रहे हैं. लोको पायलटों का कहना है कि मौसम के अनुकूल इंजन में कोई व्यवस्था नहीं होती. उन्हें लगातार 12-12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है. अप्रैल 2022 में घटी एक घटना में भी बरेली जंक्शन पर एक मालगाड़ी को दो नंबर मेन लाइन पर रोककर लोको पायलट ने 10.30 घंटे की ड्यूटी का हवाला दिया था और ट्रेन को आगे ले जाने से मना कर दिया था. तब लोको पायलट ब्रेक लगा कर इंजन लाॅक कर चला गया. इसके बाद दूसरे लोको पायलट को बुलाकर मालगाड़ी को मेन लाइन से हटाकर यार्ड तक पहुंचाया गया था. इस मामले में भी लोको पायलट को ही कार्रवाई झेलनी पड़ी थी.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...