KHARAGPUR. डीआरएम खड़गपुर ने गुरुवार को शाखा अधिकारियों के साथ हिजली-मिदनापुर सेक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं को देखा और जरूरी दिशानिर्देश भी दिये. दौरे के दौरान डीआरएम ने नीमपुरा रिसेप्शन यार्ड, वैगन डिपो और नीमपुरा में सिक लाइन का निरीक्षण किया.
डीआरएम यहां से मिदनापुर स्टेशन पहुंचे और यहां अमृत स्टेशन योजना से चल रहे विकास कार्य की प्रगति को देखा. उन्होंने चल रहे कार्यों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और पर्यवेक्षकों को आवश्यक निर्देश भी दिए. उनके साथ विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































