Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने किया जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन, कहा – रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में आये विजिबल चेंज से बदली देश की छवि
    बोर्ड/जोन

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन, कहा – रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में आये विजिबल चेंज से बदली देश की छवि

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 6, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सोमवार को जम्मू के नए रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया. PM ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखी. इस मौके पर पीएम ने कहा कि रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में एक विजिबल चेंज आया है. इससे देश की छवि बदली है और देशवासियों का मनोबल भी बढ़ा है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेल कनेक्टिविटी का अद्भुत विस्तार हुआ है. 2014 तक देश में सिर्फ 35% रेल लाइनों का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था. आज हम रेल लाइनों के शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन के करीब हैं. बीते 10 वर्षों में 30 हजार किमी. से ज्यादा नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं.

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा जम्मू-कश्मीर आज रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में नए रिकॉर्ड बना रहा है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन की चर्चा आज पूरे देश में है. ये परियोजना जम्मू-कश्मीर को देश के और हिस्सों के साथ और बेहतरी से जोड़ेगी. इसी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब का काम पूरा हुआ है.

    भारत में रेलवे के विकास को हम चार पैरामीटर्स पर आगे बढ़ा रहे हैं. पहला- रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉर्डनाइजेशन, दूसरा- रेलवे के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, तीसरा- रेलवे की देश के कोने-कोने में कनेक्टिविटी और चौथा- रेलवे से रोजगार का निर्माण, उद्योगों को सपोर्ट.

    PMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, भोगपुर, सिरवाल और बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिन्दर नगर ब्लॉक को फायदा मिलेगा. इससे न सिर्फ भारत के अन्य हिस्सों से संपर्क में सुधरेगा, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

    कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार, ओडिशा के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आदि उपस्थित थे.

    तेलंगाना में 413 करोड़ रुपए की लागत से बना चार्लापल्ली स्टेशन

    प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मेडकल-मलकाजगिरी जिले में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया. करीब 413 करोड़ रुपए की लागत से नया कोचिंग टर्मिनल तैयार किया गया है. इसमें एंट्री के लिए दो गेट दिए गए हैं. यह इको-फ्रेंडली टर्मिनल बेहतर सुविधाओं से लैस हैं. इससे शहर के सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुड़ा जैसे कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़ कम होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेलवे मंडल भवन की आधारशिला रखी. यह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला होगा. इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वर्चुअली भाग लिया, जबकि राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी मौके पर मौजूद थे.

    inaugurated the Jammu Railway Division Indian Railway Projects Indian Railway Stations Indian Railways Metro Rail PASSANGERS SERVICE Prime Minister Modi inaugurated the Jammu Railway Division RAIL EMPLOYEE Railway Development RAILWAY ELECTRIFICATION Railway Expansion Railway Infrastructure Railway Modernization RAILWAY NEWS Railway Policy Railway Safety RAILWAY SECURITY RAILWAY TECHNOLIGY Railway Updates said - the country's image has changed due to the visible change in railway infrastructure Train Services Train Travel
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNew Jammu Railway Division : पीएम मोदी आज जम्मू रेलवे डिवीजन का करेंगे उद्घाटन, देश का 69वां डिवीजन बनेगा
    Next Article CHAKRADHARPUR : डीआरएम ने बंडामुंडा व राउरकेला इलेक्ट्रिक शेड का किया निरीक्षण, कर्मचारियों की परेशानी जानी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group