Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ROURKELA : डीआरएम ने पहले ही निरीक्षण में सुरक्षा और व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा-ऐसा नहीं चलेगा
बोर्ड/जोन

ROURKELA : डीआरएम ने पहले ही निरीक्षण में सुरक्षा और व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा-ऐसा नहीं चलेगा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 4, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशनों पर सुन्दरता के साथ-साथ सुरक्षा भी जरूरी, नहीं सही जायेगी लापरवाही : तरुण हुरिया 
  • भटके बच्चों की आंखों की रेटिना से जांच कर आधार नंबर से परिजनों का पता लगाये चाइल्ड लाइन  

ROURKELA.  चक्रधरपुर रेल मंडल के नव प्रतिस्थापित डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार को पहली बार राउरकेला पहुंचे. डीआरएम राजगांगपुर में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. यहां प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर स्टेशन शेड की छत गंदगी और बिजली-टेलीकॉम के बेतरतीब लगे तारों पर डीआरएम ने सवाल उठाया.  उन्होंने उन्हें व्यवस्थित करने को भी कहा. डीआरएम ने स्पष्ट किया कि फर्श ही नहीं स्टेशन के कोने-कोने से लेकर छत की सफाई और चीजों को व्यवस्थित करना जरूरी है ताकि सुन्दरता के साथ-साथ सुरक्षा भी बनी रहे.

राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डीआरएम तरुण हुरिया वापस राउरकेला स्टेशन पहुंचे. यहां प्लेटफाॅर्म संख्या एक स्थित चाइल्ड लाइन के स्टॉल व रजिस्टर की जांच की. यह जानना चाहा कि अब तक भटके कितने बच्चों का बचाव कर उन्हें घरवालों को सौंपा गया. यहां उन्होंने चाइल्डलाइन द्वारा पहुंचे बच्चों के आंखों की रेटिना से जांच कर उनके आधार नंबर पर परिजनों का पता लगाना सुनिश्चित करने को कहा ताकि बच्चों के रेस्क्यू तेजी से हो सके.

यहां डीआरएम ने वेटिंग हॉल, शिशु देखभाल केबिन और फीडिंग रूम की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना से चल रहे विकास कार्य को भी देखा और नक़्शे के अनुसार इंजिनियरिंग के अधिकारियों से कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया.

साईकिल स्टैंड की अव्यवस्था देख भड़के डीआरएम  

डीआरएम ने सीनियर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी से सुरक्षा की जानकारी ली और डॉग स्क्वायड के रखरखाव का जायजा लिया. डीआरएम ने डॉग स्क्वायड को ऐसी जगह रखने का निर्देश दिया है जहां से किसी भी स्टेशन में जल्द से जल्द समय पर उसका इस्तेमाल हो सके. राउरकेला स्टेशन के साईकिल बाइक स्टैंड में कचरे का ढेर और पुराने वाहनों को देखकर डीआरएम ने नाराजगी जतायी. पुराने वाहनों को हटाने व स्टैंड को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने का निर्देश  भी दिया.

यहां निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से डीआरएम ने बंडामुंडा ए-केबिन होते हुए लिंक-सी और डूमरता रेल स्टेशन का विंडो निरीक्षण किए. वहीं राउरकेला द्वितीय प्रवेश पथ पर हो रहे निर्माण कार्य को भी देखा. राजगांगपुर से राउरकेला आने के क्रम में डीआरएम ने कलूंगा स्टेशन के समीप रेलवे फाटक का भी जायजा लिया जहां बाइक से फाटक पार करने के दौरान तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी थी. इस मौके पर सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, बंडामुंडा एआरएम एस मीणा,सीनियर डीईई टीआरएस बिप्लब दास, डीजल शेड सीनियर डीएमई पंचानन बेहरा, सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी आदि मौजूद थे.

Spread the love
CHAKRADHARPUR DIVISION CKP RAIL DIVISION DRM CHAKRADHARPUR Indian Railway Projects Indian Railway Stations Indian Railways Passenger Services RAIL EMPLOYEE Railway Infrastructure RAILWAY NEWS Railway Safety RAILWAY SECURITY Railway Technology Railway Updates ROURKELA: DRM raised questions on security and arrangements in the first inspection itself said- this will not work Train Services Train Travel आज का रेलवे न्यूज़ रेल मंत्रालय की ताजा खबर रेल समाचार आज तक रेलवे कर्मचारी न्यूज़ रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleराजगांगपुर स्टेशन पर आज से आजादहिंद एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का ठहराव, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और डीआरएम ने दिखाई झंडी
Next Article ECR : पूर्व मध्य रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग हुआ बेपटरी, ‘साहब’ का “लूट तांडव जारी..!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group